अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से
असीम पाल की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा जिला प्रशासन की अभिनव पहल**नव गुरूकुल के तहत चलाया जाएगा निःशुल्क सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स**दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भावी कैरियर के लिए बहुआयामी मंच होगा नव गुरुकुल- कलेक्टर* दंतेवाड़ा, 15 जून 2023। जिला प्रशासन के अभिनव पहल के अंतर्गत नव गुरुकुल के माध्यम से निशुल्क आवासीय सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का 18 महिना का कोर्स प्रारंभ किया जाएगा। इसके अंतर्गत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे प्रतिभावान बच्चे जो 10वीं, 12वीं के बाद जिन्होंने किसी कारण वश अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी है, या फिर कुछ बच्चे जिन्होंने पारंपरिक कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की है परन्तु अपर्याप्त कौशल की वजह से आज भी बेरोजगारी का सामना कर रहे है अथवा किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने के इच्छुक हो ऐसे बच्चों के लिए यह आवासीय प्रोग्राम बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगा। सबसे विशेष बात यह है कि यह पूर्णतः निःशुल्क संचालित कोर्स रहेगा। यहां पारंपरिक शिक्षा प्रणाली के विपरीत आधुनिक तरीके से बच्चों को शिक्षा दी जाएगी साथ ही कोर्स पूरा होने पर अलग अलग कंपनियों में जॉब के अवसर भी उपलब्ध कराये जाऐंगे। इस के लिए जावंगा स्थित नव गुरुकुल में प्रवेश भी प्रारम्भ हो चुका है जिसमें 10वीं में पास या किसी भी संकाय के छात्र आवेदन कर सकते हैं इसमें बीए, बीएससी, बीसीए, बीटेक में स्नातक विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स पूरा करने में उनकी पुरानी शैक्षणिक ज्ञान से काफी मदद मिलेगी साथ ही यहां छात्रों को सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग के साथ इंग्लिश कम्युनिकेशन और लीडरशिप भी सिखाई जाएगी। इस संदर्भ में 14 जून को कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय के कस्तूरबा गांधी सभा कक्ष में जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं संकुल समन्वयकों की बैठक आहूत की गयी थी। बैठक में कलेक्टर द्वारा नव गुरुकुल के इस नवीन पहल के संबंध में रणनीति और कार्ययोजना, लर्निंग आउटकम मार्गदर्शन, शिक्षा विभाग द्वारा क्रियान्वयन एवं समन्वय के संबंध में विस्तारपूर्वक निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि इस नवाचारी पहल से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भावी कैरियर को नई दिशा दी जाएगी। इसमें प्राचार्यो, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्त्रोत समन्वयकों की बड़ी भूमिका होगी। जिले के प्रत्येक विकासखंड में गुरुकुल की विशेषज्ञ टीम द्वारा सेमिनार, कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम, शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण छात्रों का चयन करके उन्हें कोर्स में दाखिला दिया जाएगा, कुल मिलाकर यह नवाचार उन छात्रों के लिए बहुआयामी मंच सिद्ध होगा जो विभिन्न क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के लिए इच्छुक है। इसके साथ ही बैठक में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शाला प्रारंभ होने के पूर्व शाला प्रवेशोत्सव की तैयारी, छात्रवृत्ति पोर्टल अपडेट की अद्यतन स्थिति, सभी शालाओं के शौचालयों/हैंडवाश में रनिंग वाटर की स्थिति की जानकारी अधोसंरचना, शालेय फर्नीचर, रेड क्रॉस, स्काउट गाइड, क्रीड़ा शुल्क, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में चौकीदारों की नियुक्ति, जाति प्रमाण-पत्र के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर, गुरुकुल टीम के सदस्य सहित संबंधित शिक्षक, प्राचार्य उपस्थित थे।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा