*दंतेवाड़ा विधायक की नाकामियों को छुपाने का असफल प्रयास कर रहे हैं कांग्रेसी नेता-अरविंद कुंजाम*

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

*दंतेवाड़ा विधायक की नाकामियों को छुपाने का असफल प्रयास कर रहे हैं कांग्रेसी नेता-अरविंद कुंजाम*
युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद कुंजाम ने कहाविधायक जी के ऐसे कौन से प्रयास हैं जिससे दंतेवाड़ा की तस्वीर बदल रही है दंतेवाड़ा जिले की धार्मिक नगरी बारसूर महोत्सव का आयोजन जब से कांग्रेस की सरकार आई है बंद पड़ा है विधायक जी ने कभी पहल नहीं की जो दंतेवाड़ा और बारसूर को पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान देता था
दंतेवाड़ा से किरंदुल मार्ग कितनी जर्जर स्थिति में है जिसका अंदाज अगर लगाना है तो मैं स्वयं आप लोगो के साथ चलता के उस जगह का मुआयना करते सड़क का क्या हाल जनता को तो पता है आप लोगो पता चल जायेगा।
चंदेनार ग्राम की खबर अभी हाल ही में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी जहां के ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं क्या विधायक जी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया ।
विधायक जी के निवास के सामने प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहनों का जाम रेलवे ओवरब्रिज ना होने के कारण लगता है क्या विधायक जी ने कभी प्रयास किया कि दंतेवाड़ा जिले में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए।
दंतेवाड़ा जिला अस्पताल सहित स्वास्थ्य केंद्रों की जिले में क्या स्थिति है या किसी को बताने की जरूरत नहीं है मरीज हॉस्पिटल जाने में डर रहे हैं मूलभूत सुविधाएं तक अस्पतालों में नहीं हो पा रही है
जिले में कटेकल्याण कुआकोंडा में सबसे ज्यादा पलायन मजदूरों का अन्य प्रदेशों में हो रहा है विधायक जी ने इस क्षेत्र के पंचायतों में अपनी निधि का इस्तेमाल करके क्या पलायन को रोकने के लिए कभी कोई सार्थक पहल नहीं किया।
आज कई कर्मचारी संगठन जिले में अपनी मांगों को लेकर के धरना हड़ताल पर बैठे हैं कभी किसी कर्मचारी संगठन को ले जाकर मुख्यमंत्री के सामने उनकी जायज मांगों को विधायक जी ने नहीं उठाया ।
इन्हीं सब विषयों को लेकर के हमारे अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश के महामंत्री नंदलाल मुडामी जी ने उनके वास्तविक कर्तव्यों को ध्यान दिलाने की कोशिश की है ।रहा सवाल मुड़ामी का तो आपको बता दे मुड़ामी अपने क्षेत्र से लेकर पूरे जिले में जनता की समस्याओं को लगातार सुनने का प्रयास करते हैं और उनके समाधान ढूंढने का पूरे समर्पित रूप से प्रयत्न भी करते हैं चाहे शासन प्रशासन स्तर पर हो या चाहे स्थानीय स्तर से हो ।जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं।
भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता की आवाज को बुलंद करने में कभी पीछे नहीं रहेता ।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *