मुख्यालय के निर्माणाधीन कार्यों का कलेक्टर द्वारा किया गया निरीक्षण भवन निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल रिपोर्टर


*मुख्यालय के निर्माणाधीन कार्यों का कलेक्टर द्वारा किया गया निरीक्षण**भवन निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश* दंतेवाड़ा, 14 जून 2023। आज कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार द्वारा जिला मुख्यालय के पातररास क्षेत्र में बन रहें निर्माणाधीन एकता परिसर का निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि इस निर्माणाधीन एकता परिसर में सर्व समाज हेतु भवन निर्मित किए जा रहें है। मौके पर कलेक्टर ने धीमी निर्माण कार्यों पर नाखुशी जाहिर करते हुए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि तय समय सीमा में सभी निर्माण कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके लिए कामगारों की संख्या बढ़ाई जाए इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को इस हेतु निरंतर मॉनिटरिंग करने को भी कहा। इसके अलावा कलेक्टर ने चितालंका में न्यायालयीन अधिकारियों, कर्मचारियों हेतु बनाए गए नवनिर्मित आवास भवनों का भी जायजा लिया और इस परिसर के रिक्त स्थानों पर पार्क, वृक्षारोपण करने और ओपन जिम बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेन्द्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *