अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से
असीम पाल कि रिपोर्ट
*विश्व रक्तदान दिवस**जिला अस्पताल कलेक्टर श्री नंदनवार सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया रक्तदान**रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करें-कलेक्टर श्री नंदनवार* दंतेवाड़ा, 14 जून 2023। सभी को विदित है कि 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आज जिला अस्पताल में मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प का शुभारंभ किया गया। मौके पर कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने कैम्प का शुभारंभ करते हुए कहा कि विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित इस कैम्प का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को रक्तदान कर उनका जीवन बचाना है। अप्रत्याशित दुर्घटनाओं सहित खून की कमी से होने वाले कई लोगों में जीवनदायी खून की आवश्यकता होती है। इसके मद्देनजर जरूरतमंद लोगों को रक्तदान कर उन्हें गंभीर स्थिति में पहुंचने से बचाया जा सकता है। इस दिशा में हम सभी को रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता कर मानव सेवा के इस कार्य में सहभागिता निभाने आगे आना होगा। उल्लेखनीय है कि इस मेगा ब्लड कैंप ‘‘विश्व रक्तदान दिवस‘‘ मौके पर अन्य अधिकारी-कर्मचारियों, नागरिकों के अलावा स्वयं कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने रक्तदान किया और जन जागरूकता के तहत हस्ताक्षर कर सेल्फी भी खिंचवाई।विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर डॉ एस.मंडल ने कहा कि हर साल रक्तदान पर एक ग्लोबल थीम तय की जाती है। अतः इस साल की थीम अंतर्गत रक्त दें, प्लाज्मा दें, जीवन साझा करें और बार-बार करें‘‘ थीम निर्धारित की गयी है। उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान देने के अनेक फायदे हैं, और रक्तदान करने से कोई शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। ज्ञातव्य है कि प्रातः 10 बजे कैंप की शुरुआत की गयी। जिसमें सीआरपीएफ जवान, पुलिस अधिकारी, एनसीसी कैडट, स्वयंसेवी संस्था सहित अन्य नागरिकों ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ देश दीपक, जिला चिकित्सालय की स्टाफ, सीआरपीएफ अन्य उपस्थित थे।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा