राष्ट्रीय भागीरथी नृत्य महोत्सव में “अनहद् ध्वनि”संस्था का परचम लहराया

राष्ट्रीय भागीरथी नृत्य महोत्सव में “अनहद् ध्वनि”संस्था का परचम लहराया

—————-००—————००—————गंगा नगरी हरिद्वार में आयोजित सातवीं राष्ट्रीय कृष्णप्रिया नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता “भागीरथी उत्सव “ में राजधानी रायपुर की संस्था “अनहद् ध्वनि “के छात्रों ने हर वर्ग में अपना परचम लहराया है। सब जूनियर वर्ग में आहाना अग्रवाल ने कत्थक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।स्व.बिरजू महाराज के बड़े पुत्र गुरु कृष्णमोहन महाराज के हाथों सुश्री आहाना अग्रवाल ने पुरस्कार प्राप्त किया। आहाना अग्रवाल होली क्रॉस स्कूल की तीसरी क्लास की छात्रा हैं। कत्थक के ग्रुप स्पर्धा में संस्था की छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें सना अग्रवाल ,चिकिशा साहू ,आरना चौहान,प्लाक्षी वर्मा और श्रेयांशी वर्मा ने सामूहिक प्रस्तुति दिया था। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में संस्था की आरना चौहान ने कत्थक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरना प्रारंभ स्कूल की क्लास छठी की छात्रा हैं। अनहद् ध्वनि संस्था के गुरु युवराज जी को नृत्य के क्षेत्र में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान हेतु राष्ट्रीय भागीरथी उत्सव में “गंधर्व सम्मान “से सम्मानित किया गया। वे पिछले 12 वर्षों से कत्थक जगत में अपना योगदान दे रहे हैं और अपने शिष्यों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहे हैं। अनहद् ध्वनि संस्था की संचालिका शिप्रा अग्रवाल ने संस्था के गुरु युवराज एवं छात्रों को उनके प्रदर्शन एवं पुरस्कार हेतु हार्दिक बधाई और सुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने बताया कि संस्था के छात्रों ने पूरी उड़ीसा,काठमांडू नेपाल ,बनारस एवं भिलाई के बाद हरिद्वार में आयोजित इस राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *