अमन यूपी के केबिनेट मंत्री डॉ.संजय के हाँथो हुए सम्मानित

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट

अमन यूपी के केबिनेट मंत्री डॉ.संजय के हाँथो हुए सम्मानित ।
बिलासपुर -: फ़िल्म अभिनेता अमन कैवर्त को उनके अभिनय के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के हाँथो सम्मानित किया गया। बता दें कि आज मंगलवार को निषाद पार्टी का सम्मेलन सकरी स्थित हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया था जहाँ सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ से केवट व निषाद समाज के कार्यकर्ता हजारों की जनसंख्या में पहुँचे हुए थे। सम्मेलन में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे हुए थे उक्त कार्यक्रम का आयोजन निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार निषाद ने भव्य रूप से किया था। सकरी स्थित निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उनके हाँथो सम्मानित किया जा रहा था जहाँ फ़िल्म रेनिंग लव के अभिनेता अमन कैवर्त को अभिनय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष के अनुशंसा पर केबिनेट मंत्री के हाँथो सम्मानित करवाया गया।केबिनेट मंत्री डॉ.संजय निषाद ने कहा केंवट व निषाद समाज छत्तीसगढ़ में काफी पिछड़ा हुआ है जिसके उत्थान के लिए सभी को संकल्पित होने की जरूरत है इसी मेहनत की वजह से आज उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी 11 विधानसभा सीटों पर काबिज है। निषाद पार्टी के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष राम कुमार निषाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि फेसबुक के माध्यम से उनकी पहचान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद से हुई फिर उन्होंने निषाद पार्टी का गठन छत्तीसगढ़ में किया और अब जरूरत है समाज के सभी को एक जुट होकर आगे बढ़ने की।फ़िल्म अभिनेता अमन कैवर्त ने पत्रकारो के सामने अपने विचार रखते हुए कहा समाज ने कैबिनेट मंत्री के हाँथो मुझे सम्मान दिलवाया यह मेरे लिए गर्व व खुशी की बात है मैं अपने अभिनय के माध्यम से समाज को एक नई पहचान दिलाने की पूरी कोशिश करूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *