राज्य के 297 हाजी आज सफर-ए-हज के लिए हुए रवाना



*राज्य के 297 हाजी आज सफर-ए-हज के लिए हुए रवाना*
*रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की, हज 2023 के लिए आज नागपुर के अंतरराष्ट्रीय विमानतल से फ्लायनास की फ्लाइट नंबर xy 5578 से राज्य के 297 हाजियों का दूसरा जत्था हज के लिए रवाना हुआ।हज हाउस नागपुर से बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, साथ ही छत्तीसगढ़ की खुश हाली और तरक्की की दुआ करने हाजियों को कहा, इस अवसर पर विशेष रुप से अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हाफिज खान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शिव सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मोहम्मद शाहिद ने उपस्थित होकर प्रदेश के हज यात्रियों को यात्रा की दिली मुबारक बाद दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव श्री साजिद मेमन, हज कमेटी सदस्य मौलाना कारी अशफाक अंजुम, मौलाना कारी इमरान अशरफी मोहम्मद इमरान, अब्दुल रज्जाक खान,डॉ. रुबीना अल्वी,लुतरा दरगाह कमेटी के पूर्व अध्यक्षअकबर बख्सी. मोहम्मद रियाज , अब्दुल इमरान जावेद नाना अब्दुल कय्यूम असलम, मोहम्मद जमील, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अनवर मोहम्मद यूसुफ,सलीम अशरफी,मोहम्मद हुसैन मलकानी उपस्थित रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *