दंतेवाड़ा. युवा दिवंगत नेता स्व. दीपक र्कमा जी की जयंती पर सुलोचना ने मंदिर में श्रद्धालुओं को बटवाया भंडारा

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

दंतेवाड़ा. युवा दिवंगत नेता स्व. दीपक र्कमा जी की जयंती पर सुलोचना ने मंदिर में श्रद्धालुओं को बटवाया भंडारा*
*दीपक भैया का व्यवहार की उनकी सबसे बड़ी ताकत: सुलोचना कर्मा*
*दंतेवाड़ा।* युवा दिवंगत नेता स्व. दीपक कर्मा की 46वीं जयंती आज दंतेवाड़ा में सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। जिला पंचायत सदस्य व महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष सुलोचना कर्मा ने अपने भाई की याद में माँ दंतेश्वरी मंदिर में भण्डारे व फल वितरण का आयोजन किया। सर्वप्रथम सुलोचना नेतृत्व में स्व. दीपक कर्मा को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई ततपश्चात मंदिर पहुँच श्रद्धालुओं को भंडारा व फल का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए सुलोचना ने बताया कि भंडारे के वितरण पश्चात पूरी टीम गुमरगुंडा आश्रम पहुँची जहां बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और स्व. दीपक द्वारा किए गए समाजिक कार्यों का स्मरण किया गया। सुलोचना ने कहा कि दीपक वह दीपक है भले ही अब नहीं जल रहा है पर उसकी रौशनी सभी ओर फैल रही है। दीपक भैया का व्यवहार की उनकी सबसे बड़ी ताकत थी। उन्होंने अन्याय के खिलाफ हमेशा अपनी आवाज बुलंद की। सुलोचना ने आगे कहा कि स्व. दीपक कर्मा का जाना पूरे प्रदेश की बड़ी क्षति है। आज हम सभी कांग्रेस कार्यकर्तागण उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष इंदिरा शर्मा, मुकुंद ठाकुर, इंद्रा ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *