अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से
असीम पाल कि रिपोर्ट
*स्व. दीपक कर्माजी की जयंती पर युवाओ ने किया फल वितरण एवं रक्तदान ।*
● *स्व.दीपक कर्मा जी सदैव युवाओ के प्रेरणास्रोत रहेंगे – राहुल महाजन ।*● *स्व.दीपक कर्मा जी के छोटे भाई दिव्यराज कर्मा के हांथो अस्पताल में किया गया फल वितरण ।*
आज किरंदुल नगर में कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं दन्तेवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष स्व.दीपक कर्मा जी की 46वीं जयंती मनाई गई । स्व.दीपक कर्मा की जयंती मे मुख्य रूप से उनके छोटे भाई दिव्यराज कर्मा जी की उपस्थिति में युवाओ द्वारा रक्तदान किया गया एवं एनएमडीसी परियोजना अस्पताल में फल वितरण किया गया । किरंदुल नगर में यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई के युवाओ द्वारा स्व.दीपक कर्मा जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर इस कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया । स्व.दीपक कर्मा जी की जयंती में किरंदुल नगर में राहुल महाजन जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के युवाओ के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमे सबसे पहले तकरीबन दस युवाओ ने रक्तदान किया एवं एनएमडीसी परियोजना अस्पताल में सभी मरीज़ों को फल एवं बिस्कुट वितरण किया गया । स्व. दीपक कर्मा जी 46वीं जयंती पर राहुल महाजन ने कहा कि स्व.दीपक कर्मा जी सदैव ही युवाओ के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगें और उनके जैसा जन नेता शायद ही कभी बस्तर की धरती पर दुबारा जन्मेगा । शहीद महेंद्र कर्मा जी के विचारों पर चलने वाले स्व.दीपक कर्मा जी ने हमेशा दलगत विचारधारा से ऊपर उठ कर समाज हित के लिए कार्य किये है और शायद उनकी कार्यशैली की यही विचारधारा से समाज का हर वर्ग उनके प्रति आकर्षित होता था । अपनी सहज और सरल स्वभाव के लिए लोगो मे अपनी अलग पहचान रखने वाले स्व.दीपक कर्मा जी से इसीलिए युवाओं को खास लगाव था ।
उनके छोटे भाई दिव्यराज कर्मा जी ने भी आगे कहा कि समय से पहले उनका चले जाना बस्तर संभाग के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिसकी पूर्ति नही हो सकती । स्व. दीपक कर्मा जी सदैव हमारी यादों में अमर है । इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रशांत बंसोड़, अशोक भास्कर, देवेंद्र उग्रे, रोहित ठाकुर, कृष्णा भंडारी, नितिन दुबे, चंदू बघेल, रिशाप रॉय, कमलेश ठाकुर, लोकेश साहू, देवराज, आयुष रॉय, पप्पू नायक, मोहन राव, देवाशीष सरकार, आदर्श सरकार, मक्कू, राहुल, राकेश एवं अन्य युवा साथी मौजूद थे ।
अयान न्यूज से असीम पाल