अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट *किसान हितैषी व जनहितैषी कार्यो की तुरंत स्वीकृती मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के किसानो के प्रति दूरदर्शी सोच को दर्शाता है – राजेन्द्र शुक्ला।*
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदीकला मे कृषि उपज मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला की मांग पर मान. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, व कृषि मंत्री मान रविन्द्र चौबे की अनुशंसा पर 1 करोड़ 16 लाख की लागत से बनने वाली सड़क ग्राम हरदीकला से पोड़ी (स) एवं राज्य कृषि मंडी बोर्ड से स्वीकृत किसान कुटीर भवन (विश्राम गृह) लागत राशि 13 लाख 59 हजार रुपये का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। शुक्ला ने बताया की कैसे उनके मांग पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री जी ने तुरंत मुहर लगाकर कार्य स्वीकृत किये जिससे धान बेचने आने वाले किसानों को आराम करने हेतु विश्राम भवन, पीने योग्य शुद्ध पानी, शौचालय व व्यवस्थित ढंग से गाड़ी खड़ी करने हेतु पार्किंग की सुविधा मिलेगी, यह प्रदेश सरकार के किसान हितैषी व दूरदर्शी सोच को दर्शाती है, पूरे देश का पहला राज्य है जंहा किसानो सरकार बनते हि किसानो का कर्ज माफ़ किये, किसानो को धान की राशि प्रति क्वींटल 2500 रुपये दिये और इस बार तो 2640 रुपये व अगले बार 2800 मे खरीदी करने का घोषणा किये है, बिजली बिल हाफ योजना लागु किये, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर प्रति 2 रुपये प्रति किलो व गौमूत्र 4 रुपये प्रति लीटर मे खरीदी कर रही है, राजीव गांधी कृषि भूमिहिन मजदूर योजना के अंतर्गत भूमिहिन किसानो को 7 हजार रुपये सालाना राशि प्रदान किया जा रहा है, ग्राम मे गौठान बनाकर ग्रामीण भूमि को सुरक्षित किये, व महिला स्व. सहायता समूह को मनरेगा के तहत कार्य देकर उन्हे आर्थिक मजबूती प्रदान किये, जिससे वे गोबर के दिये, राखी, धुप बनाकर व सब्जी उगाकर लाखो की कमाई कर रहे है, किसानो के प्रति समर्पित यह भुपेश सरकार अनेको योजनाओं लाकर गांव- गरीब, मजदूर – किसान को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य कर रही है, इसीलिए तो हम कहते है भूपेश है तो भरोसा है, किसानो को आर्थिक सहयोग कर देश मे एक नया कीर्तिमान लिख रहे भूपेश सरकार यह हमारे कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन मे देश भर से आये कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ के सामने शीर्ष नेतृत्व ने फैसला लिया की यंहा के बहुत से योजनाओं को देश भर मे लागु किया जायेगा कहते हुए उपस्थित सभी को बधाई दिये।साथ हि चल रहे क्रिकेट मैच के खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किये।उक्त कार्यक्रम मे मुख्यरूप से प्रमोद नायक अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक बिलासपुर रहे, साथ हि जनपद सदस्य श्रीमती इन्द्राणी कौशिक, मंडी सदस्य गौकरण मरावी, श्रीमती सोनिया बृजवासी, सरपंच श्रीमती शैल श्रवण ध्रुव, उपसरपंच उकेश वर्मा, शाला विकास समिति अध्यक्ष प्रमोद मानिकपुरी,सचिव मछुवा संघ शत्रुहन कैवर्त, कार्यकर्ता आशाराम बंजारे, हेमंत कौशिक, विजय तिवारी, केशव पाण्डेय, किशन यादव, राजू साहू, संतोष साहू, गौरव सिंह सहित कृषक साथी व युवा साथी व समस्त ग्रामवासी जन उपस्थित रहे।

