अयानन्यूजमनीषपालकीरिपोर्ट *स्व. रमा देवी शुक्ला की स्मृति में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा का हुआ समापन मुढ़ीपार टीम ने जीता ख़िताब*
सरगांव। नगर पंचायत सरगांव के उन्मुक्त खेल मैदान में दिनांक 12 फरवरी से स्वर्गीय रमा देवी शुक्ला की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर कृषि ऊपज मंडी के अध्यक्ष एवं बिल्हा विधानसभा के छाया विधायक राजेंद्र शुक्ला के द्वारा उनकी माता स्वर्गीय रमा देवी शुक्ला के स्मृति में किया गया था। प्रतियोगिता में बिल्हा विधानसभा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की 32 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं फ़ाइनल मैच आज आयोजित किया गया। फाइनल मुकाबला मुढ़ीपार व खपरी के मध्य खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर कर खपरी ने मुढ़ीपार की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मुढ़ीपार की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट खोकर 122 बनाया। मुढ़ीपार के सिद्धू ने 17 बॉल पर सर्वाधिक 41 बनाया। 123 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए खपरी की टीम 89 रन पर ऑल आउट हो गयी। इस तरह मुढ़ीपार की टीम इस मैच को 31 रन से जीतकर फाइनल मुकाबले में कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मुढ़ीपार के बल्लेबाज सिद्धू को मेन ऑफ द मैच के पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों के द्वारा फाइनल मैच की विजेता टीम मुढ़ीपार को प्रथम पुरस्कार के रूप 51 हजार रुपये एवं ट्राफी दिया गया। द्वितीय पुरस्कार खपरी की टीम को 31 हजार रुपये एवं ट्राफी वही तृतीय पुरुस्कार हरदीकला टीम को 11 रुपये एवं ट्राफी दिया गया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में मुड़ीपार के शोभित को 5 हजार 1 सौ रुपए एवं ट्रॉफी दिया गया। साथ ही प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में मुढ़ीपार के शोभित को 2 हजार 1 सौ रुपये एवं ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में हरदीकला के इंद्रजीत को 2 हजार 1 सौ रुपये एवं ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक के रूप में मोहभट्ठा टीम के दिनेश वर्मा को 2 हजार 1 सौ रुपये एवं ट्रॉफी, बेस्ट एम्पायर अशोक, बेस्ट स्कोरर संदीप, बेस्ट कमेंटेटर शिक्षक ललित यादव को दिया गया। आज के इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर रामशरण यादव, विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, निगम अध्यक्ष शेख नजीरुद्दीन, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अम्बालिका साहू, नगर पंचायत अध्यक्षगण सरगांव राजीव तिवारी, पथरिया ग्वालदास अनंत, बोदरी परदेशी ध्रुवंशी, राज्य सिंधी अकादमी व नपं बिल्हा उपाध्यक्ष नानक रेलवानी, बीज प्रमाणिकरण सदस्य ब्रजेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजा ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नेतराम साहू विनोद दिवाकर, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश मिरी, कॉलेज अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा साहू, पार्षदगण गीता साहू, गोपाल अग्रवाल, एजाज अहमद, राकेश साहू, पार्षद प्रतिनिधिगण रामखिलावन साहू, परविंदर खालसा, प्रतिनिधि दबेश साहू, जिला योजना सदस्य देवी सिंह ठाकुर, शत्रुहन निषाद, कमलेश नोनिया, प्रतिनिधि विजय सिहोरे, राजा साहू, मेवालाल नेताम, एल्डरमैन इस्माइल मेमन, मुकेश साहू, वरिष्ठ भविंदर पाल हुरा, आसुतोष पाण्डेय ईस्वर साहू मुन्ना कौशिक, वहाब खान युवा कार्यकर्ता मुकेश साहू, हेमंत साहू, कृष्णा साहू, मनीष यादव चमन साहू, गौरव सिंह, दब्बू साहू बाबा खानपीताम्बर निषाद जयराम साहू प्रदीप गेंदले अजय सिंह, शुभम सिंह, पंकज डहरिया आयोजन समिति अशोक विस्वकर्म निखिल कौशिक मजहर खान विपिन साहू विवेक खुटे गौरव यादव हरीश यादव संदीप कौशिक सहित बड़ी संख्या में नगर वासी व खिलाड़ी उपस्तिथि रहे

