अयान न्यूज पाल की रिपोर्ट *कोई भी व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित नही होना चाहिए, हर एक घर मे पहुंचेगा शुद्ध पेयजल कहते हुए भूपेश सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य कर रहे है हम : राजेन्द्र शुक्ला।*
ग्राम पंचायत केवाछी के आश्रित ग्राम डोडकी में 1 करोड़ 50 लाख की लागत से पानी टंकी निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तार का हुआ भूमिपूजन, एवं राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा रखे गये डांस व पुरुस्कार वितरण मे शामिल हुए कृषि उपज मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला जी ने अपने बात रखते हुए बोले ग्रामीणों की जीवन शैली को ऊंचा उठाने का कार्य कर रही हैं भूपेश बघेल सरकार ग्रामीण मजदूर किसान इन्हीं को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही है, शुक्ला ने कहा स्वीकृत 1 करोड़ 50 लाख की राशि से बनने वाले पानी टंकी से ग्राम डोडकी व केवाछी के हर एक घर मे शुद्ध पानी पहुंचेगी, पिछले 15 वर्षों से ग्रामवासियों को हो रही समस्या का समाधान हो जाएगा। जल जीवन मिशन योजना हि इसीलिए है की हर एक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचना चाहिए क्योकि भूपेश सरकार ने हमेशा गरीब और किसानों को ध्यान में रखकर काम किया है। किसी भी देश प्रदेश या गांव का विकास कैसे संभव है, इस बात को प्रदेश की भूपेश सरकार अच्छी तरह से समझती है। पिछले चार सालों में गांव गरीब और किसानों को केन्द्र में रखकर लगातार योजनाएं बनायी गयी है, योजनाओं का असर भी देखने को मिल रहा है, ग्रामीण युवाजन आगे आये व ग्रामो मे छुपे विभिन्न कला प्रतिभाओ को पहचान कर सही मंच तक लाने हेतु राजीव युवा मितान क्लब बनाये है, जिसके माध्यम से आज हमारे प्रदेश की संस्कृति, छत्तीसगढ़िया खेलकूद जिसमे गिल्ली – डंडा, खो – खो, पिट्ठूल, बिल्लस, रस्साकसी, फुगड़ी, कबड्डी का ओलम्पिक करवा कर ग्रामीण प्रतिभा को उकेरने का कार्य कर रही है, वैसे हि छत्तीसगढी व्यंजन फरा,चीला, बोबरा, भजिया, ठेठरी, खुर्मी को राष्ट्रीय स्तर तक पहुचाने का कार्य कर रही है, प्रदेश में चारो तरफ खुशहाली का वातावरण है। ग्रामीणों की मांग और उनकी आवश्यकता के अनुरूप ग्राम पंचायतों के विकास पर जोर देना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।जिला पंचायत सभापति संदीप यादव ने कहा कि राजेंद्र शुक्ला दिन-रात क्षेत्र मे लोगो की सेवा कर रहे हैं हमें इस बात का ध्यान रखकर उनका सहयोग करना चाहिए, हम अपने कामों में व्यस्त रहते हैं मगर राजेंद्र शुक्ला सभी काम छोड़कर क्षेत्र के विकास और व्यक्तिगत कार्यों को कराते हैं इसलिए हमें उनके जैसे नेता की ही जरूरत है आने वाले समय मे भैय्या को विधायक बनाने हेतु मै आप सभी से अपील करता हु। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती शांति डहरिया, उपसरपंच जगदीश कोसले, जिला सचिव भावेश यादव, विकास तिवारी, राहुल राजपूत, सुशील अग्रवाल, तुलसी गेंदले, मुकेश ध्रुव, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष सुभाष यादव, सहित सदस्यगण एवं माताए – बहने, युवा साथी बड़ी संख्या मे ग्रामीण जान उपस्थित रहें।

