अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र के शिवांगी राइस ब्रांड आयल मिल में भीषण आग लगीं। बिलासपुर आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है, और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने का कारण वेल्डिंग मशीन बताया जा रहा है।बताया जा रहा है , लंच टाइम होने के कारण सभी मजदूर बाहर थे, जिससे फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है वही आग इतनी भीषण है, कि तीन दमकल उसे भी काबू नहीं पाया जा रहा है मौके पर सिटी पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। सोचने की बात है की अगर वर्किंग टाइम के दौरान यह आग लगी होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था, कई लोगों की जान भी जा सकती थी।फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
औद्योगिक क्षेत्र के शिवांगी राइस ब्रांड आयल मिल में भीषण आग लगीं

