रायपुर पश्चिम के शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड क्र. 23 महंत तलाब कोटा निवासी दो श्रवण बाधित महिलाओं को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय ने किया श्रवण यंत्र भेंट

रायपुर पश्चिम के शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड क्र. 23 महंत तलाब कोटा निवासी दो श्रवण बाधित महिलाओं को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय ने किया श्रवण यंत्र भेंट

22 नवम्बर, मंगलवार/रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड क्र. 23 के महंत तलाब, कोटा में निवासरत् कामिनी मानिकपुरी एवं गोदावरी बाई यादव को श्रवण यंत्र भेंट किया। विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार विधानसभा के जरूरतमंद व्यक्तियों और समितियों को आवश्यक वस्तुएँ भेंट की जा रही हैं, इसी कड़ी में आज दो श्रवण बाधित महिलाओं को विधायक जी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से श्रवण यंत्र भेंट किया गया। दोनों महिलाओं ने विधायक विकास उपाध्याय का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *