दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट
शासकीय प्राथमिक शाला रामापारा बालूद दंतेवाड़ा में मनाया गया विश्व शौचालय दिवस*
“खुले में शौच बंद करो घर में ही शौचालय का प्रबंध करो” के नारे के साथ शौचालय का उपयोग करने दिया संदेश
दंतेवाड़ा, 20 नवम्बर 2022।विश्व शौचालय दिवस पर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला रामापारा बालूद में वर्ल्ड विज़न इंडिया(यूनिसेफ)के द्वारा विश्व शौचालय दिवस मनाया गया।
वॉश कार्यक्रम दंतेवाड़ा जिला समन्वयक श्री सुरेश कुमार अनंत के द्वारा ग्रामीणों के आस पास शौचालय तथा विद्यालय परिसर की साफ सफाई किया गया, तत्पश्चात स्वच्छता नारा “खुले में शौच बंद करो घर में ही शौचालय का प्रबंध करो” यह लगाते हुए ग्रामीणों और बच्चों शिक्षको के साथ रैली निकालकर शौचालय का उपयोग करने और खुले में शौच बंद करने का संदेश दिया गया ।
जिला समन्वयक श्री सुरेश ने (WASH) वाटर सेनिटेशन एंड हाइजिन के बारे में बताते हुए कहा कि विद्यालय में सभी बच्चों के लिए पर्याप्त मात्रा में वॉश सुविधा का होना जरूरी है, बच्चों के लिए क्रियाशील शौचायल,मूत्रालय, साफ पेयजल और शौचालयों तक पहुंच रनिंग वॉटर, हाथ धोने के लिए बच्चों के ऊंचाई के अनुसार हैंड वॉश स्टेशन और साबुन का होना आवश्यक है। जिससे स्वच्छता से बच्चों की सही स्वास्थ्य हमेशा बना रहे और सभी बच्चे नियमित स्कूल आए।
विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल जिसमे 200 मीटर दौड़, बिस्किट दौड़, चाकलेट दौड़, कुर्सी दौड़ कराया गया। जिसमे सभी बच्चे बड़ी उत्सुकता से प्रतिभागी बने साथ ही प्रथम ,द्वितीय, और तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गनपत सिंह ठाकुर ने सभी बच्चो को साफ सफाई से रहने और स्वच्छता को नियमित व्यवहार में शामिल करने को कहा गया ।कार्यक्रम में वॉश कार्यक्रम दंतेवाड़ा के जिला समन्वयक सुरेश कुमार अनंत , विद्यालय के प्रधान अध्यापक श्री पुनीतराम नेताम , शाला प्रबंधन समिति के सदस्य,पंचायत के सदस्य पालकगण और सभी बच्चे उपस्थित रहे।

