दंतेवाड़ा जिला युवा कांग्रेस ने किया रमन सिंह का पुतला दहन ।

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

दंतेवाड़ा जिला युवा कांग्रेस ने किया रमन सिंह का पुतला दहन ।

 छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र एवं यशस्वी किसान मुख्यमंत्री मान. भूपेश बघेल जी के खि लाफ किये गए अभद्र टिप्पणी के कारण, प्रदेश युवा काँग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा जी द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार आज भाजपा नेता रमन सिंह का पुलता दहन किया गया । छत्तीसगढ़ की जनता के अभिमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के लिए अपमानजनक एवं स्तरहीन टिप्पणी कर, रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के जनता का अपमान किया है । इसी क्रम में आज दंतेवाड़ा जिला युवा कांग्रेस द्वारा रमन सिंह के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए उनका पुतला दहन किया । युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा ने पुलता दहन करते हुए कहा कि रमन सिंह को सार्वजनिक तौर पर भूपेश बघेल जी से माफी मांगनी चाहिए । युवा कांग्रेस ने काफी आक्रोश दिखाते हुए चेताया है कि अगर भविष्य में भाजपा ऐसी कोई स्तरहीन टिप्पणी करती है तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा । जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी, प्रदेश की जनता के सात भाजपा का दुर्व्यवहार है उपस्थित रहे जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता जी  युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष विमल सलाम , उमेश कश्यप, गायेंद्र सिंह,सोम आत्रम ,राकेश मंडावी, वैभम ठाकुर ,त्रिशांक ठाकुर,बंटी, सुमित ,संदीप ,पर्वेज खान ,शाहिल, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *