माटी के मितान पुस्तक सांसद रंजीत रंजन को भेंट
पुस्तक मेरे लिए उपयोगी साबित होगी – रंजन
माटी के मितान – भूपेश बघेल पुस्तक के लेखक द्वय महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन से मुलाकात पुस्तक भेंट की । उक्त अवसर पर रंजीत रंजन ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए कहा कि ” माटी के मितान ” पुस्तक भूपेश सरकार की योजना एवं कार्यों को जन जन तक पहुंचने में उपयोगी सिद्ध होगी । सांसद रंजन ने लेखक द्वय महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा को पुस्तक के लेखन व प्रकाशन हेतु बधाई दी । जैन संवेदना ट्रस्ट के कोचर व चोपड़ा ने जानकारी दी कि शीघ्र ही माटी के मितान का छतीसगढ़ी भाषा में संस्करण प्रकाशित किया जावेगा । इस अवसर पर छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के कार्यो की जानकारी दी गई । प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा 20000 से अधिक दिव्यांगों को सहायता प्रदान की गई है । इस अवसर पर विकास तिवारी , दिलीप चौहान उपस्थित रहे ।

