न्यायधानी की इधिका जैसी बेटियां कर रही हैं नाम रोशन।
वर्तमान समय में जहां बच्चे मोबाइल टीवी और मनोरंजन के बहुत सारे साधन में व्यस्त रहते हैं वही बिलासपुर की 5 वर्षीय इधिका शर्मा ने शास्त्रीय संगीत का अभ्यास 3 वर्ष से ही आरंभ कर दिया था ,और उन्हें बचपन से ही संगीत में रुचि रही है , इसी तारतम्य में इधिका ने साईं नीति निलयम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संगीत के क्षेत्र में महारथ हासिल की है ,साथ ही इस छोटी सी उम्र में इधिका ने टेबल टेनिस, भरतनाट्यम और अलग-अलग भाषाओं में संगीत का प्रशिक्षण ले रही है, जैसे बंगाली छत्तीसगढ़ी ,हिंदी ,इंग्लिश और पंजाबी आदि, आगे चलकर इधिका को भविष्य में प्लेबैक सिंगर बनने का प्रयास जारी रहेगा ,जो वर्तमान समय में आने वाली पीढ़ी और आजकल की युवा पीढ़ी के लिए एक उदाहरण है, इसमें उनकी माता रिचा पाहवा ,पिता सागर शर्मा का बहुमूल्य योगदान है

