स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन जन संवाद कार्यक्रम का विकासखंड पामगढ़ में हुआ संपन्न

स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन जन संवाद कार्यक्रम का विकासखंड पामगढ़ में हुआ संपन्न

जांजगीर चांपा। जिला जांजगीर-चांपा के विकासखंड पामगढ़ में संगीता रात्रे स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक द्वारा ये कार्यक्रम रखा गया था। जहाँ मितानिन कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुई, वही पामगढ़ में गर्भवती महिलाओं को हो रहे परेशानियों के बारे में चर्चा किया गया। इतना ही नहीं उप स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ के बारे में साफ-सफाई को लेकर भी चर्चा किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में साफ सफाई की अनियमितता देखने को मिली, जिसपर मितानिन कार्यकर्ताओं द्वारा मौजूद विधायक व कैबिनेट मंत्री रामकुमार पटेल को जानकारी दी गई। पामगढ़ में मिले जानकारी व शिकायत को दूर करने की बात मौजूद कैबिनेट मंत्री व विधायक द्वारा कही गई। उप स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में डिलीवरी के समय कर्मचारियों द्वारा पैसे की मांग करने की बात को इस जनसंवाद कार्यक्रम में उठाया गया। इस कार्यक्रम में एक तरफ जहां आम लोगों की स्वास्थ्य सुविधा की बात होती रही, वही पामगढ़ में इन सुविधाओं को दरकिनार करने की भी बात जोरों शोरों से उठा। जिसके निराकरण को लेकर क्षेत्रीय विधायक द्वारा संज्ञान में लेते हुए नजर आए और समस्याओं को दूर करने की बात कही। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रामकुमार पटेल और पामगढ़ के विधायक इंदु बंजारे शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वही स्वस्थ्य पंचायत समन्वयक संगीता का कहना है कि इस तरह से प्रोग्राम करने पर आमजन लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी मिलता है, ऐसे कार्यक्रम महीने 2 महीने में करते रहना चाहिए। जिससे मितानिनो द्वारा जो महिलाएं हैं उनको अपना स्वास्थ्य अच्छी रखने के लिए जानकारी मिलते रहे। ऐसे कार्यक्रमों से मितानिनों का मनोबल बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *