चोर गैंग गिरफ्तार लाखों के जेवर बरामद, चोरी के मामले में बड़ा खुलासा कांकेर पुलिस को मिली सफलता
नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
बिना रसीद गोल्ड पर लोन देने के संबंध में मन्नापुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी पावर हाउस भिलाई द्वारा चोरी के गोल्ड पर लोन फाइनेंस किया है,संलिप्तता पाए वैधानिक कार्यवाही की जाएगी
गिरफ्तार आरोपी 1 भरत साहू पिता सदाराम उम्र 20 निवासी एमजी वार्ड कांकेर
महेश यादव उर्फ चिंगरी दिनांक 09/09/22 से में चैन स्नैचिंग के मामले में दुर्ग जेल में बंद है थाना कांकेर के प्रकरण में गिरफ्तारी शेष
रवि गुप्ता 09/09/22 से में चैन स्नैचिंग के मामले में दुर्ग जेल में बंद है थाना कांकेर के प्रकरण में गिरफ्तारी शेष
दीपक मिश्रा/कांकेर – पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अनुराग झा के निर्देशन में थाना कांकेर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा चोरी के मामले में नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,मेंमामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया जूही सोनी निवासी सिविल लाइन कांकेर ने दिनांक 13/08/2021 को थाना कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की प्रार्थिया के सूने मकान से ताला तोड़ कर कोई अज्ञात चोर सोने का हार, सोने का झुमका, मांग मोती, पायल, बिछिया कीमती दो लाख अठाईस हजार रुपए का कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, ,इसी प्रकार दिनांक 09/04/22 प्रार्थी विजय सोनी संचालक शारदा ज्वेलर्स माझापारा कांकेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी प्रार्थी के दुकान से शटर तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति नए पुराने चांदी सामान,बर्तन पायल, सोने की फुल्ली, अन्य सामग्री तथा नकदी रकम पांच हजार रुपया चोरी कर ले गया है दोनों मामलों पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी, विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी भरत साहू निवासी एमजी वार्ड कांकेर अपने साथियों से सोने का झुमका बेचने की बात कर रहा है, सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तस्दीक किया गया, आरोपी भरत साहू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिसमें उसने बताया कि वह अपने साथी महेश यादव उर्फ चिंगरी निवासी एमजी वार्ड कांकेर,के साथ भिलाई काम करने गया था भिलाई में उसकी पहचान रवि गुप्ता नाम के व्यक्ति से हुई रवि गुप्ता जो कि आदतन चोर है रेलवे स्टेशन भिलाई में होटल चलाता है, तथा उसके साथ रहने वाली महिला इंद्राणी टंडन के साथ सभी ने कांकेर में चोरी करने की योजना बनाकर चारों अरोपी एक साथ कांकेर आए और भरत साहू के घर में रुके थे, कांकेर निवासी अन्य 17 वर्ष 11 माह उम्र के नाबालिग बालक के साथ मिलकर दिनांक 13/08/21 सिविल लाइन कांकेर में सूने मकान में ताला तोड़कर,प्रवेश कर,मकान में रखा सोने का हार, सोने का झुमका, मांग मोती, पायल, बिछिया 04 नग चोरी कर लिए थे, चोरी के सामान को वापस भरत साहू के घर में आकर आपस में बटवारा कर लिए थे आरोपी रवि गुप्ता एवं इंद्राणी बंजारे वापस भिलाई चले गए थे भिलाई में उन्होंने सोने के हार को मन्नापुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी से गोल्ड मॉर्गेज लोन एक लाख दस हजार रुपए का फाइनेंस करा लिया और मिले रकम को आपस में बंटवारा कर लिया था, इसी प्रकार की योजना बनाकर दिनांक 09/04/22 को रात्रि में शारदा ज्वेलर्स माझा पारा कांकेर पांचों आरोपी गणों ने योजनाबद्ध तरीके से ताला तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर दुकान में रखा नए पुराने चांदी सामान,बर्तन पायल, सोने की फुल्ली, अन्य सामग्री तथा नकदी रकम पांच हजार रुपया चोरी कर लिया था कर लिया, चोरी का सामान लेकर सभी आरोपी एक साथ दुर्ग गए आरोपी रवि गुप्ता इंद्राणी बंजारे ने चोरी के सामान भेजने की जवाबदारी और उसे आरोपिया ज्वेलर्स मनीष सोनी पावर हाउस भिलाई के पास, घूमने वाले कबाड़ी के पास, आरोपी रवि गुप्ता ने अन्य व्यक्तियों के पास बिक्री कर दिया है, जिसकी जब्ती कार्यवाही एवं विवेचना हेतु थाना कांकेर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम भिलाई रवाना हुई थी जहां जानकारी प्राप्त हुई है कि आरोपी रवि गुप्ता एवं महेश यादव चैन स्नैचिंग के मामले में दिनांक 09/09/2022 को गिरफ्तार किए गए हैं और वर्तमान में दुर्ग जेल में निरूद्ध है, माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करा कर उक्त आरोपियों को भी कांकेर लाकर गिरफ्तारी की जाएगी उनसे पूछताछ में शहर के अन्य चोरियों का खुलासा होना संभावित है। आरोपियों इंद्राणी ने चोरी की ज्वेलरी पायल मनीष सोनी ज्वेलर्स पावर हाउस भिलाई को बेचना बताया जिसकी पता तलाश एवं विवेचना हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया है। गिरफ्तार आरोपिया इंद्राणी जांगड़े ने चोरी के नेकलेस भिलाई के मन्नापुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी से गोल्ड मॉर्गेज लोन एक लाख दस हजार रुपए का फाइनेंस कराना तथा उसके कब्जे से गोल्ड मॉर्गेज लोन का कागजात जप्त किया गया है इस संबंध में भी पुलिस विवेचना कर रही है कि मन्नापुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी द्वारा बिना किसी अधिकृत दस्तावेज के किस प्रकार से आरोपियों को लोन फाइनेंस किया गया है चोरी का माल खपाने के संबंध में संलिप्तता पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

