जिला पंचायत सीईओ द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज का औचक निरीक्षण

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

जिला पंचायत सीईओ द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज का औचक निरीक्षण

दंतेवाड़ा,5 नवम्बर 2022। जिला पंचायत सीईओ श्री ललित आदित्य नीलम के द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर का जायजा लेकर प्रशिक्षण और अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही साफ-सफाई का भी जायजा लिया। यहां उन्होने प्रशिक्षण के लिए परिसर में उपलब्ध अलग अलग व्यवसायिक प्रशिक्षण कक्षों का बारीकी से जायजा लिया।जिसमें वर्तमान में बंद ट्रेडवाल सभी प्रशिक्षणों को शुरू करने का निर्देश जिला पंचायत सीईओ द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य को दिए गए।जिसमें प्राचार्य द्वारा टैक्सी ड्राइवर प्रशिक्षण का बैच प्रारंभ होने की जानकारी दी गई। जिसमें जिले के सभी विकास खंडों से कुल 20 प्रतिभागी प्रशिक्षण में शामिल है।कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि कंप्यूटर एवं सिलाई की सभी आवश्यकता जानकारियों के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके लिए बैच तैयार कर लिया गया है।आगामी दिवसों में नियमित रूप से प्रशिक्षण शुरू की जाएगी।जिला पंचायत सीईओ द्वारा कार्यालय को व्यवस्थित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने सभी प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध उपकरणों की व्यवस्था का भी विस्तार से अवलोकन किया। इसके साथ ही अन्य सुविधाओं में तुरंत आवश्यक सुधार के लिए प्राचार्य को निर्देश दिए। इसके पश्चात युवा बीपीओ कॉल सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर घोटपाल का निरीक्षण तत्काल कमियों को दूर करने का निर्देश सीएमएचओ को दिया गया ।इसके साथ ही जिले में स्थापित एफएम रेडियो स्टेशन का निरीक्षण करते हुए रेडियो प्रसारण से संबंधित जानकारी ली गई।

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *