जिला आपदा प्रबंधन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य हेतु तीन चरणों में पूरा हुआ मॉक एक्सरसाइज*

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

जिला आपदा प्रबंधन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य हेतु तीन चरणों में पूरा हुआ मॉक एक्सरसाइज*

भूकंप, बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने किया मॉक ड्रिल

दंतेवाड़ा,5 नवम्बर 2022।जिला प्रशासन व बचाव और राहत कार्य से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार को गीदम विकासखण्ड अंतर्गत बारसूर तहसील अंतर्गत ग्राम मुचनार में बाढ़ एवं भूकम्प की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य हेतु मॉक एक्सरसाइज किया गया। मॉक एक्सरसाइज के लिए तहसील बारसूर अंतर्गत ग्राम मुचनार का चयन किया गया जहां मॉक एक्सरसाइज के पहले चरण में इन्द्रावती नदी का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के कारण ग्रामवासियों को घर खाली करने के लिए कोटवार , पटेल के माध्यम से मुनादी कराया गया । ग्रामवासियों को बसों में बैठाकर राहत शिविर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारसूर में लाया गया और प्राथमिक उपचार किया गया। राहत शिविर में प्रभावित सभी ग्रामवासियों के लिए भोजन एवं आवश्यक व्यवस्था की गई।मॉक एक्सरसाइज दूसरे चरण में बाढ़ में फंसे हुये तीन व्यक्तियों को होम गार्ड के जवानो द्वारा मोटर बोर्ट से बचाने का रेस्क्यू किया गया जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने का प्रदर्शन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बारसूर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मॉक एक्सरसाइज के तीसरे चरण में ग्राम बारसूर में बाढ़ के कारण मकान के छत में फंसे लोगो को बचाने का रेस्क्यू किया गया सम्पूर्ण राहत बचाव कार्य का मॉक एक्सरसाइज में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री आर. के. बर्मन आब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे। राहत एवं बचाव कार्य के मॉक एक्सरसाइज अंतर्गत राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, जिला सेनानी, नगर सेना दन्तेवाड़ा, पशु चिकित्सा विभाग एवं स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग रहा। उक्त सम्पूर्ण मॉक एक्सरसाइज अभ्यास का अपर कलेक्टर श्री संजय कनौजे एवं नोडल अधिकारी श्री शिवनाथ बघेल डिप्टी कलेक्टर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

दंतेवाड़ा. से असीम पाल
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *