नेरली कैम्प.230 बटालियन ने ग्राम पंचायत मोखपाल के सुदूर कवासीपारा एंव रेगनार पहुंच कर कमाण्डेन्ट दिनेश सिंह चंदेल द्वारा ग्रामीणो को बाटी मच्छरदानी. युवायो को वाली वाल एवं किक्रेट किट का वितरण किया

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

नेरली कैम्प.230 बटालियन ने ग्राम पंचायत मोखपाल के सुदूर कवासीपारा एंव रेगनार पहुंच कर कमाण्डेन्ट दिनेश सिंह चंदेल द्वारा ग्रामीणो को बाटी मच्छरदानी. युवायो को वाली वाल एवं किक्रेट किट का वितरण किया

   दिनाक 05/11/2022 को 230 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नेरली, दन्तेवाड़ा द्वारा आदिवासी नागरिक सामंजस्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कडी मे कमाण्डेन्ट श्री दिनेश सिंह, चंदेल ने बताया की इस प्रकार की कार्यक्रमों द्वारा केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल सुदूर्तम गावों मे अपनी उपलब्धता एवं विश्वास मे बढोतरी कर रही है, जिस कारण इस क्षेत्रो के ग्रामीण युवा इस बल मे अपना व अपने परिवार का भविष्य देखने लगे है जिसका ज्वलंत उदाहरण दन्तेवाडा मे हुई केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल भर्ती रैली मे देखने को मिला। आज श्री चंदेल अपने टीम के साथ कवासीपाड़ा एवं रेगनार जिला दन्तेवाडा मे स्थानिय ग्रामीणों को क्रमशः 208 एवं 234 मच्छरदानियों का वितरण किया गया जिसमे मोकपाल बडी गुदरा, छोटी गुदरा, नाकापारा, गंजेनार, गडमीरी आदि गावों के लोगों ने न सिर्फ स्वास्थ्य चेतना कार्यशाला पर व्याख्यान सुना वरन सभी को निशुल्क केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल द्वारा वितरित मच्छरदानी भी प्राप्त की। ग्रामिणो ने श्री चंदेल से कुछ रोजगार परख ट्रेनिग जैसे मोटर डायविंग, बडी गिरी, सिलाई, मेकेनिक गिरी और इलेक्टेशियन जैसे कोर्स चलाने की माग की इस पर कमाण्डेंट चंदेल ने बताया की आवश्यक स्वीकृतिया प्राप्त कर इस प्रकार की कोर्सो का संचलन किया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति अपना नाम एवं जिसमे वह रोजगार टेनिंग करना चाहता है का अपना नाम अपने निकटतम सी.आर.पी.एफ. कैम्प मे लिखवाये।

दंतेवाड़ा. भांसी से
असीम पाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *