कब चालू होगी बंद ट्रेने जीएम कार्यालय मे सौपा गया ज्ञापन रेल्वे के अधिकारी देते है आश्वासन।
बिलासपुर देश का ऐसा रेल्वे जोन है जो करोड़ो की कमाई कर के देता है, लेकिन इसके बदले इस जोन को आश्वासन के बीना कुछ नही मिला। करोना महामारी दो साल के बाद भी एक्सप्रेस, व पैसेंजर ट्रेन कैंसिल है जो चल रही है तय समय से नही इन सब यात्रीयो के असुविधा को देखते हुए बिलासपुर के नागरिक सुरक्षा मंच के तले जोन कार्यालय मे ज्ञापन दिया गया। बिलासपुर जोन के दर्जनो यात्री गाड़ियो को बीना किसी कारण बंद कर दिया गया है।जिसके चलते आम नागरिको को परेशानियो का सामना करना पड रहा है। रेल के पहिये थमने से यात्रियो मे काफी आक्रोश है।यात्री गाड़ियो की बाधा मालवाहक गाड़ी बनी है।वही रेल्वे के अधिकारी ने आश्वासन दिया है की जल्द ही यात्रियो को सुविधा मिलना शुरू हो जायेगी। कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय,पार्षद इब्राहिम अब्दुल खान,साई भास्कर, जावेद मेमन, अमित तिवारी, राजू यादव, सैय्यद इमरान,मकसूद अली व समस्त आंदोलन कारी उपस्थित थे।

