संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले फैरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के निजीकरण के खिलाफ़ हल्लाबोल घेराव हुआ


संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले फैरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के निजीकरण के खिलाफ़ हल्लाबोल घेराव हुआ।
श्रमिक नेता और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया,गजेंद्र सिंह,इंटुक के संजय साहू व वंश बहादुर सिंह,विनोद सोनी ,राजू लाल श्रेष्ठ,घनश्याम सोनी,गोपिका चौधरी ,सुनीत सिंह,H p s तोमर, व सैकड़ो लोग शामिल हुए

यह आन्दोलन में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री अरुण सिंह सिसोदिया जी, जिन्होंने इससे पहले भी फेरो स्क्रैप में काफी आंदोलन किए थे । उन्होंने आज भी जबरदस्त प्रदर्शन कर, मजदूर एवं यूनियन का साथ देते हुए तथा उनकी बारीकियों को बताते हुए श्रमिकों को समझाया तथा उन्हें एकता का पाठ को ज्ञात करवाया तथा निजी करण होने से इसकी दुर्गति की स्थिति को व्याख्यान किया, ज्ञात हो पूर्व में श्री अरुण सिंह सिसोदिया जी को इसके चलते जेल यात्रा भी करना पड़ा था, उन्होंने यूनियन के तरफ से काफी संघर्ष किया था, लेकिन परिणाम उन्हें अकेला भुगतना पड़ा था, फिर भी एक सच्चा कांग्रेस के सिपाही का विश्वास देखिए ,, जिन्होंने आज भी श्रमिकों का साथ नहीं छोड़ा एवं हर कदम पर उनके साथ आंदोलनरत है और आगे भी रहने की बात कही…।
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरसिज घोष ने बताया कि आज देश को भाजपा बेचना चाहती है और हम ऐसे सोच का विरोध करते है

आगे उन्होने सरसीज घोष ने कहा कि, छत्तीसगढ के कांग्रेस सरकार , माननीय मुख्य मंत्री भूपेश बघेल जी के रहते, गरीब श्रमिकों के साथ अनर्थ नही होगा। श्री घोष आश्वासन दिया की संपूर्ण प्रदेश/जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, श्रमिकों के आन्दोलन के साथ रहेगा और जरूरत पड़ने पर सामने खड़े होकर प्रदर्शन करेंगे ,,, अगर जेल यात्रा भी करना पडे , तो डरेंगे नही,, और ना ही, केन्द्र के व्यापारी वर्ग द्वारा गोली बरसाए जाने पर भी एक डंका पीछे हटेंगे,, लेकिन लाभ के इकाई को बेचने हरगिज नहीं देंगे।

यह छत्तीसगढ़ से आवाज एक स्वर मे आगाज दिल्ली सरकार को दिया गया।

समस्त कांग्रेस जिला झु.झो. प्रकोष्ठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *