छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा MCB नवीन जिले के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रवासियों को दी थी सौगात।

चिरमिरी में बनने वाले 100 बिस्तर अस्पताल को जिला चिकित्सालय बनाये जाने की प्रक्रिया हुई प्रारंभ .

छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा MCB नवीन जिले के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रवासियों को दी थी सौगात।

अयान न्यूज़ राकेश कुमार बंसल जिला ब्यूरो चीफ. मनेंद्रगढ़. चिरमिरी भरतपुर

  • चिरमिरी शहर में ख़ुशी का माहौल. भूपेश बघेल जिंदाबाद और जय जय विनय के लगे नारे.

एमसीबी/ चिरमिरी । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैकुंठपुर के द्वारा नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर हेतु शासन के नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया के लिए संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर को पत्र लिखा ।
पत्र के अनुसार 13 पदों के लिए पदनाम सहित बनने वाले नवीन जिला अस्पताल में पदों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव दिया गया है ।

विदित हो कि मनेंद्रगढ़/चिरमिरी/ भरतपुर जिले के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नगर पालिक निगम चिरमिरी में बनने वाले ..100 बिस्तर के अस्पताल को चिरमिरी में ही जिला चिकित्सालय बनाए जाने की घोषणा की थी, जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया ने पदो के सृजन हेतु संचालक स्वास्थ्य सेवा रायपुर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया व पदानुसार प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है ।
जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही भूमि आबंटन की प्रक्रिया को स्थानीय प्रशासन द्वारा आगाज करते हुए गति दी जाएगी ।

मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने इस बड़ी ख़ुशी के लिए समस्त चिरमिरी वासियों के साथ एमसीबी जिले वासियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *