शहर मे आने वाली महिलाओं को स्वच्छ पिंक टॉयलेट मिले – डॉ रश्मि सोनकर

शहर मे आने वाली महिलाओं को स्वच्छ पिंक टॉयलेट मिले – डॉ रश्मि सोनकर
प्रबल स्त्री फांउडेशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
शहर में महिला शौचालय के निर्माण की रखी मांग।

अयान न्यूज़ राकेश कुमार बंसल जिला ब्यूरो चीफ. मनेंद्रगढ़. चिरमिरी भरतपुर

मनेन्द्रगढ़। शहर में महिला शौचालय (पिंक टायलेट) के निर्माण और पंजाब
नेशनल बैंक में पीछे स्थित एक मात्र महिला शौचालय को सुचारू रूप से उपयोग में लाया जाए ताकी शहर के मध्य महिलाओं को शौच के लिये असुविधा ना हो, प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ रश्मि सोनकर ने कलेक्टर एमसीबी को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्यवाही करने का निवेदन किया है।
प्रबल स्त्री फाउन्डेशन की अध्यक्ष डॉ रश्मि सोनकर ने ज्ञापन में उल्लेखित किया है की यह संस्था सदैव महिलाओं की रक्षा एवं उनसे सम्बन्धित बने नियम और कानूनों पर महिलाओं के हित में काम करती है। एक कदम सकारात्मक जागरुकता की ओर का पालन करते हुए उन्होंने आगे उल्लेख किया है की मनेन्द्रगढ़ शहर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र व कॉलरी क्षेत्र से काफी संख्या में महिलाओं का आवागमन सदैव बना रहता है एवं महिलाओं को शहर के भीतर शौच प्रक्रिया में काफी दिक्कते होती हैं जिसे देखते हुए संस्था आपसे शहर के अंदर 3-4 शौचालय तत्काल बनवाये जाने की मांग करती है ताकि महिलाओं को असुविधा का सामना न करना पड़े।
वह आगे आने वाला हिन्दू धर्म का मुख्य पर्व नवरात्र आरंभ होने वाला है। शहर में दुर्गा पूजा पंडाल और गरबा के आयोजन किये जायेगें चूँकि शहर के बीचो बीच में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पीछे बने शौचालय की स्थिति काफी खराब है जिसमें सालो से साफ सफाई का काम नही किया गया है जिसके कारण यह शौचालय वर्तमान में प्रयोग में नही है और शौचालय में पानी की भी समुचित व्यवस्था नही है जिससे आम जनता और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
अंत मे उन्होंने अपने ज्ञापन में निवेदन किया है की समस्त बिन्दुओं के आधार पर मानवीय दृष्टिकोण से
जल्द से जल्द उक्त कार्य को करवाने की कृपा करें ताकि महिलाए स्वयं को मुख्य बाजार में भी सुरक्षित महसूस कर सकें।
कलेक्टर महोदय ने आश्वासन दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा मे कोई कमी नही रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *