महंगाई पर हल्ला बोल रैली में शामिल होने मोहन मरकाम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से ट्रेन दिल्ली के लिये मरकाम व चावला ने दिखाई हरि झंडी – – रायपुर04 सितंबर को देश भर में बेतहासा महंगाई को लेकर कांग्रेस ने हल्ला बोल रैली दिल्ली के राम लीला मैदान में रखा है ,जिसके सम्बंध में ए दास जी साहू कांग्रेस नेता रायपुर ने 02 सितंबर 2022 को एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया हैं कि केंद्र के मोदी सरकार देश मे महंगाई पर लगाम नही लगा पा रहे है , इसलिये कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र के मोदी सरकार को जगाने 04 सितंबर को हल्ला बोल रैली का आयोजन किया गया है जिसमे पुरे देश भर के कार्यकर्ता , किसान मजदूर भाग ले रहे है , उसी कड़ी में आज 02 सितंबर को छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में स्पेशल ट्रेन से दिल्ली गये , ट्रैन छूटने से पहले प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री संगठन अमर जीत चावला ने हरि झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया गया। उक्त अवसर पर मोहन मरकाम के साथ कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे। पुरा रेलवे स्टेशन कांग्रेस मय हो गये थे, कार्यकर्ताओ में जबदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। मोहन मरकाम जिंदाबाद भूपेश बघेल जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद के नारा से पुरा स्टेशन परिसर गुंज रहा था कांग्रेस नेता ए दास जी साहू ने बताया कि जितने लोगो का दिल्ली जाने का सूची में नाम था,उससे डेढ़ गुणा ज्यादा कार्यकर्ताओ ने ट्रेन में चढ़ गये , कार्यकर्ताओं के दिल्ली जाने के जोश देखकर ब्यवस्थापक लोगो का पसीना आ रहा था । बस कार्यकर्ताओं ने एक ही नारा लगा रहे थे मोदी हटाओ-देश बिकने से बचाओ निश्चित रूप से मोदी को देश मे बेतहासा महंगाई कम करना होगा,जब तक मोदी सरकार महंगाई कम नही करेगा कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी , सोनिया गाँधी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ते रहेगा।
महंगाई पर हल्ला बोल रैली में शामिल होने मोहन मरकाम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से ट्रेन दिल्ली के लिये रवाना मरकाम व चावला ने दिखाई हरि झंडी – –

