रायपुर किटी पार्टी पर विवाद : तारवानी के खिलाफ FIR का सिंधी समाज ने किया विरोध,आरोपों को बताया झूठा,

रायपुर किटी पार्टी पर विवाद : तारवानी के खिलाफ FIR का सिंधी समाज ने किया विरोध,आरोपों को बताया झूठा,

रायपुर,राजधानी के एक निजी होटल में शुरू हुई किटी पार्टी ने विवाद की स्थिति खड़ी कर दी. यह विवाद प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट चेतन तारवानी और अनिल जोतसिंघानी के बीच हुआ.विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक जा पहुंचा. जोतसिंघानी ने चेतन तारवानी पर अपनी पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मंदिर हसौद थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी.इधर चेतन पर हुए एफआईआर के विरोध में पूरे समाज ने एसपी को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया है.दोनों पक्ष सिंधी समाज से है,लेकिन इस मामले में समाज तारवानी के पक्ष में खड़ा नजर आ रहा है.

समाज के 40-50 लोग आज चेतन तारवानी के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे थे.सभी ने इस बात का विरोध किया है. सामाजिक लोगों ने भी सभी आरोपों को गलत बताया है,चेतन तारवानी की वाइफ मनीषा तारवानी भी पार्टी में मौजूद थी. उन्होंने कहा कि उनके पति के खिलाफ साजिश की जा रही हैं. पति मेरे साथ हर समय थे.ऐसी कोई बात हुई ही नहीं है।

दरअसल एक निजी होटल में किटी पार्टी रखी गई थी.इस पार्टी के दौरान हंसी मजाक के बीच विवाद शुरू हो गया मामला पैसों के लेनदेन से भी जुड़ा हुआ था. चेतन तारवानी की ओर से एसपी को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि अनिल जोतसिंघानी के सारे आरोप झूठे हैं.किटी पार्टी के लिए 23 हजार का खर्चा आ रहा था,लेकिन मुझसे 33 हजार रुपए लिया गया इस बात पर ही दोनों के बीच विवाद हुआ.इस विवाद को नया रंग देकर पेश किया गया किटी पार्टी में समाज के लोग परिवार समेत मौजूद थे. वीडियो रिकार्डिंग भी की गई।
बावजूद इसके छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया गया.वे मेरे छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे।

चेतन तारवानी ने बताया कि इसी प्रकार पूर्व में भी अनिल जोतसिंघानी ने कई लोगों के खिलाफ शिकायतें की है,उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर को दिए ज्ञापन में बताया कि होटल की सीसीटीवी फुटेज से सत्यता सामने आ जाएगी,फुटेज की रिकार्डिंग कुछ दिनों में नष्ट हो जाएगी इसलिए इसे सुरक्षित रखने की कार्रवाई करें,उन्होंने झूठी शिकायत की सत्यता की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *