रेल्वे प्रशासन का तानाशाही रवैया भुगत रहा है तारबहार फाटक।रेल्वे को करोड़ो को राजस्व देने वाला बिलासपुर जोन मे तारबहार फाटक अंडरब्रिज है अधूरा।
बिलासपुर शहर से लगे सिरगिट्टी में रेल्वे के सिरगिट्टी-तारबाहर फाटक को लेकर जन आक्रोश शुरु हो गया है। जिसके तहत अब वहां के लोगो के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। और अधूरे अंडर ब्रिज को पूरा करने की मांग की जा रही है।
दरअसल क्षेत्र के लोगो की माने तो आभियान के बाद अब बुधवार को डीआरएम ऑफिस का घेराव करने की तैयारी है। सिरगिट्टी-तारबाहर फाटक के आस पास इस इलाके की आबादी करीब 40 हजार है। वही बडी बडी फैक्ट्रीया होने के कारण शहर के करीब 5 से 10 हजार लोगों का इस फाटक से आना-जाना होता हैं।
बता दे की सिरगिट्टी-तारबाहर फाटक से हर शिफ्ट में औसत करीब 25 मालगाड़ियां गुजरती हैं। यानी कि हर घंटे में 3 मालगाड़ियां और एक बार ट्रेन गुजरने के दौरान 15 मिनट तक फाटक बंद रहता है। इस तरह एक घंटे में महज 15 मिनट ही फाटक खुला रहता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां से गुजरने वाले लोगों कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर रेल्वे के अनदेखी अब इस समस्या को लेकर जन आन्दोलन का स्वरूप ले रहा है।

