न्यायधानी बना अपराधो का गढ़ प्रशासन क्यू है मौन ?

अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से

न्यायधानी बना अपराधो का गढ़ प्रशासन क्यू है मौन ?

बिलासपुर मे आज फिर एसबीआर कॉलेज के सामने एक युवक की सारेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। क्षेत्र फैली सनसनी।
मिली जानकारी के अनुसार सतीश तिवारी का मिनी बस्ती और जूना बिलासपुर के कुछ युवकों से पुराना विवाद चला रहा था। रविवार की दोपहर युवकों ने प्लानिंग के तहत सतीश तिवारी को एसबीआर कॉलेज के सामने बुलाया और बातचीत के दौरान -धारदार चाकू से उस पर वार कर दिया। इस घटना के बाद कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया।यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जब पुलिस घटना स्थल पहुंची तो वहां पर न तो आरोपी थे और न ही घायल युवक मिला। पुलिस को बताया गया की घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है।जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो सतीश तिवारी दम तोड़ चुका था। बताया जा रहा है की आरोपी मिनी बस्ती और जूना बिलासपुर के हैं। एडिशनल एसपी सिटी राजेन्द्र जायसवाल ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की तस्दीक में लगी हुई है। विवाद किस वजह से हुआ पता लगाया जा रहा है।
सवाल उथना लाजमी है बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय कहा है लगातार बिलासपुर मे हत्या जैसी घटनाक्रम बढ़ रहा है अब वो अपनी आम जनता के लिए क्या प्रयास कर रहे है ताकि हत्याऐ जैसी घटनाक्रम रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *