रायपुर,कांग्रेस,नेता सुशील आनंद शुक्ला की बेटी,यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित श्रद्धा शुक्ला ने ​​​​​​​मुख्यमंत्री से की मुलाकात,

रायपुर,कांग्रेस,नेता सुशील आनंद शुक्ला की बेटी,यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित श्रद्धा शुक्ला ने ​​​​​​​मुख्यमंत्री से की मुलाकात,

रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा-2021 में 45वीं रैंक हासिल कर चयनित छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की बेटी श्रद्धा शुक्ला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। आपकी सफलता से राज्य की बेटियों को आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धा शुक्ला के पिता सुशील आनन्द शुक्ला और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष व विधायक कुलदीप जुनेजा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *