हुसैनी सेना के द्वारा आज भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई

हुसैनी सेना के द्वारा आज भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई

आज हुसैनी सेना के पदाधिकारी रायपुर पुलिस अधीक्षक को एक पत्र सौप दिनांक 26.05.2022 को रात्रि 9.30 बजे पर Times Now चैनल पर डीबेट के दौरान बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा पुत्री विनय शर्मा के द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब पर आपत्ति जनक बयान देते हुए अपमान किया गया साथ हि मीडिया के पत्रकार द्वारा भी नहीं रोका गया जिससे मुस्लिम समाज बेहद आहत है।

आज इसी मामले को लेकर हुसैनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष एजाज कुरैशी,प्रदेश प्रवक्ता अज़ीम खान व रायपुर शहर अध्यक्ष अब्दुल रऊफ के साथ मुस्लिम लीडर पुलिस अधीक्षक से मिलने व FIR दर्ज करने की मांग करने पहुचे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ 295 एक्ट नविमिशत और विदेषपूर्ण कार्य जो कि किसी वर्ग के धर्म/ धार्मिक विश्वसों को अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से किए गए हो 153 एक्ट और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया जाए साथ ही Times Now चैनल के खिलाफ भी अपराध पंजीबद्ध किया जाए जिसने पूरे देश में इस अपमानजनक बयान को प्रसारित किया।

शहर अध्यक्ष अब्दुल रऊफ ने कड़े शब्दों मे कहा टीवी चैनल व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाही नहीं होने पर हुसैनी सेना मुस्लिम समाज के साथ मिलकर गिरफ्तारी की मांग करते हुए उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने यह भी कहा की छत्तीसगढ़ बेहद हि शांतिप्रिय प्रदेश है लेकिन कुछ दिनों से लगातार कुछ चंद भाजपा के नेताओं के द्वारा छत्तीसगढ़ की फिजा मे नफरती जहर घोलने का काम किया जा रहा है जिनपर लगाम लगाया जाना बेहद जरूरी है ।

मिलने वा मांग करने वालों मे हुसैनी सेना शहर अध्यक्ष, अब्दुल रऊफ, रिजवान अहमद, तौशिफ अहमद, बाबर खान, हाजी अजीम रजा मोवा,इमरान खान, अयाज अहमद, आदिल हुसैन, शानू खान, सैयद फैज, अरशद खान, साहिल खान, तौहीद अहमद*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *