महिलाओं, बालिकाओं की चिंता छोड़, राज्य सरकार कांग्रेस के चिंतन शिविर में व्यस्त : पप्पू लाल कीर

महिलाओं, बालिकाओं की चिंता छोड़, राज्य सरकार कांग्रेस के चिंतन शिविर में व्यस्त : पप्पू लाल कीर

उदयपुर । प्रदेश में इन दिनों राज्य के जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी का मामला गर्माया हुआ है, रोहित जोशी पर दिल्ली में एक महिला ने बलात्कार, मार-पीट, जान से मारने एवं महिला के साथ दुबारा “भंवरी कांड दोहराने ” जैसे आरोप लगा एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई है। इस मसले पर आम आदमी पार्टी उदयपुर संभाग यूथ विंग अध्यक्ष पप्पू लाल कीर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मामला बलात्कार, जान से मारने की धमकी से जुड़ा हुआ है तो वैसे भी गंभीर मसला है। राज्य में बढ़ती हुई महंगाई, बिजली संकट, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाएं, कानून व्यवस्था आदि का चिंतन नहीं कर कांग्रेस के चिंतन शिविर में व्यस्त है। जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं।

पप्पू लाल कीर ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मामले की जानकारी नही होने का बयान दे रहे है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एफ.आई.आर. दर्ज होने से किसी को आरोपी नही मानने का बयान दे रहे है, वही आरोपी रोहित शर्मा के पिता और राज्य जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा कानून अपना काम करेगा और निष्पक्ष जांच होने का बयान दे रहे है। किन्तु वाक्य में क्या यह सभी बयान सत्य है, जिस प्रकार की बयानबाजी राज्य में चल रही है उससे साफ प्रतीत होता है कि मामले को दबाया जा रहा है और पूरा फोकस महिलाओं, । बालिकाओं की चिंता छोड़, कांग्रेस के चिंतन शिविर में लगाया जा रहा है।

प्रेषक

पप्पू लाल कीर mo 8003695834
pappukeer31275@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *