संगठनात्मक चुनाव को लेकर कांग्रेस के डीआरओ ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

संगठनात्मक चुनाव को लेकर कांग्रेस के डीआरओ ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

छत्तीसगढ़ से हरियाणा गए गुरुग्राम DRO सक़लैन कामदार।

कहा 2 महीने के अंदर पार्टी का संगठन होगा तैयार

सभी कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

गुड़गांव 9 मई

कांग्रेस ने हरियाणा में नया अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद अब संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया तेज कर दी है, इसी चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस आलकमान की ओर से सोमवार को छत्तीसगढ़ से गये डी आर ओ सकलैन कामदार गुड़गांव के कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और राष्ट्रीय चैयरमैन (ओबीसी विभाग )कैप्टन अजय यादव, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज, वीरेंद्र यादव ,राव कमलबीर ,वर्धन यादव, सुधीर चौधरी, ,पंकज डावर, विपिन खन्ना ,पूजा शर्मा, निर्मल यादव ,समेत अन्य वरिष्ठ नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए सकलैन कामदार ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर आलाकमान तक पहुंचाना है, आज उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मिलकर उनके विचार लिए हैं, आगामी मई और जून माह तक प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों का चुनाव होना है, जिसको लेकर पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी लगातार सभी जिलों में कार्य कर रहे हैं, श्री कामदार ने कहा कि बीते कुछ सालों में जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किए हैं, उन कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान किया जाएगा, साथ ही पार्टी के जितने भी कार्यकर्ता हैं सभी को पार्टी में उनके कार्यों के मुताबिक पद दिए जाएंगे, 

अब संगठनात्मक कार्रवाई जल्द पूरी हो उसके लिए तेज गति से कार्य किए जा रहे

कुलराज कटारिया,पंकज डावर, राव कमल बीर, सुधीर चौधरी,वीरेंद्र यादव,विपिन खन्ना,निर्मल यादव,पूजा शर्मा,सुदेश कुमारी,बीर सिंह नम्बरदार ,निशित कटारिया,मनीष खटाना, संजीव शर्मा एडवोकेट ,जितेंद्र राना, सूरज खटाना,अमित भारद्वाज ,सुशील भारद्वाज,कुलदीप कटारिया,अशोक भास्कर,अमित कोचर,महेश घोडारोप,प्रदीप खटाना, सतबीर पहलवान,सतबीर गुर्जर,वर्धन यादव,लाल सिंह यादव,परवीन यादव,दुष्यन्त यादव, राजेश यादव,विजय नेता जी, जय सिंह हुड्डा,मुकेश डागर, सुनील यादव,नरेश यादव,अमित यादव,मंजू टोंगड,भीम सिंह,कृष्ण बाल्मीकि,जसवंत राघव,धर्म भारद्वाज,मोहित भारद्वाज,लाला राठौड़,राकेश शर्मा,भूषण सिंगला, नरेंद्र नम्बरदार,, जकारिया, नूरी धुनेला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *