राज्य वक्फ न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी का तबादला. नयी अधिकारी श्रीमती किरण चतुर्वेदी ने कार्यभार ग्रहण किया!

रायपुर , छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ न्यायाधिकरण के (जज) पीठासीन अधिकारी श्री आशीष पाठक का रामानुजगंज तबादला हो गया है श्री पाठक की जगह श्रीमती किरण चतुर्वेदी (जज) ने पीठासीन अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है ।
ज्ञात हो कि छ.ग. राज्य वक्फ न्यायाधिकरण ( ट्रिब्यूनल ) का कार्य संपूर्ण छ.ग. में वक्फ संपत्तियों पर होने वाले विवाद की सुनवाई करना और विवाद का निराकरण करना है। राज्य वक्फ न्यायाधिकरण में वर्तमान में 2 सदस्य हैं श्री हामिद हुसैन खान वक्फ न्यायाधिकरण में न्यायिक सदस्य के रूप में पदस्थ है ।
नयी पीठासीन अधिकारी (जज) श्रीमती किरण चतुर्वेदी परिवार न्यायालय (फैमिली कोर्ट )जिला जांजगीर चांपा में न्यायाधीश के रूप में पदस्थ थी। जो अब राज्य वक्फ न्यायाधिकरण की (जज) पीठासीन अधिकारी होंगी।

