आम आदमी पार्टी ने परमानंद जांगड़े को बनाई स्टेट प्रवेक्षक – धरसीवाँ

✨✨✨आम आदमी पार्टी ने परमानंद जांगड़े को बनाई स्टेट प्रवेक्षक – धरसीवाँ

श्री जांगड़े के स्टेट प्रवेक्षक धरसीवाँ विधानसभा बनाये जाने के बाद दिनांक 05/05/2022 को धरसीवा विधान सभा के खरोरा में गुरु छाया भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आम आदमी पार्टी धारसीवाँ विधान सभा के ब्लांक अध्यक्ष श्री संतोष दुबे के अगुवाई में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिसमे पार्टी के प्रदेश सचिव व धरसींवा विधानसभा के प्रभारी श्री उत्तम जायसवाल जी राज्य पर्यवेक्षक श्री परमानंद जांगड़े जी जिला अध्यक्ष श्री नायक जी जिला सचिव एकांत अग्रवाल जी* की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुए।
श्री उत्तम जायसवाल जी ने राज्य प्रवेक्षक श्री परमानंद जांगड़े को धरसीवॉ विधानसभा में आम आदमी पार्टी के राज्य प्रवेक्षक बनने पर शुभकामनाएँ दी एवं पार्टी के ज़िम्मेदारी को मज़बूती से पार्टी संगठन विस्तार ग्राम संवाद अभियान एवं जनता के मुद्दों को तथा आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार श्री अरविंद केजरीवाल के मूलभूत नागरिक सुविधा बिजली पानी समता मूलक गुणवत्ता युक्त शिक्षा स्वास्थ्य के विश्व स्तरीय कार्यों को जन जन तक पहुँचाने के लिय कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। श्री परमानंद जांगड़े ने आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार की योजना ग्राम संवाद अभियान पर पूरी निष्ठा से कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया श्री जांगड़े ने आम आदमी पार्टी के विचार धारा बाबा साहब भीम राव आम्बेडकर जी एवं शहीद भगत सिंह जी के आदेशों सिद्धांतों पर उनके सपनो को नया भारत गढने समता मूलक समान शिक्षा ,स्वास्थ्य न्याय नागरिक बुनियादी सुविधा अमन चैन भाईचारा अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पूरे देश में स्थापित करेगी। दिल्ली एवं पंजाब तर्ज़ में पूरे देश में भाजपा कांग्रेश को जनता सबक़ सिखाएगी। छत्तीसगढ़ की जनता भी अब जागरूक हो गई है। जनता दोनो पार्टी के कार्यों को देख डाली है बदलाव की छटा नजर आ रही है। कार्यकर्ताओं को कमर कस के तैयारी करने को कहा इस बार आम आदमी पार्टी सिद्दत के साथ ताक़त के साथ चुनाव लड़ेगी प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आम आदमी पार्टी धरसीवा विधानसभा के सचिव धनंजय सोनी जी संगठन मंत्री भोला राम ध्रुव जी राम किशोर सेन जी लेनदास टंडन अजय वर्मा सरपंच राजेश ढ़ीढ़ी तेजेंद्र चन्द्राकर का योगदान सराहनीय रहा।
सभा का समापन अध्यक्ष संतोष दुबे ने उपस्थित अतिथियों एवं संमाननीय कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में उपस्थित होने पर धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

विनीत
संतोष दुबे
वि सभा अध्यक्ष धरसीवां
आम आदमी पार्टी
छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *