नगर निगम की मिलीभगत से वार्ड क्रमांक 10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड मे अवैध निर्माण जोरो से जारी

रायपुर : राजधानी रायपुर के वार्ड क्रमांक 10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में दो मंजिली भवन का अवैध निर्माण बलपूर्वक शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा के किया जा रहा है नगर निगम जॉन 3 के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 10 के अंतर्गत आने वाला समुदायिक भवन जो कि मोहल्ला विकास समिति के उपयोग के लिए निर्माण किया गया था जहाँ आज वर्तमान मे वार्ड पार्षद विश्व दीनी पांडे का पार्षद कार्यालय बना चूका है और वही समुदायिक भवन से लगी हुई जमीन जो कि शासकीय है वहां पर राम कृष्णा वाजपेई द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है मोहल्ला विकास समिति के विरोध के बावजूद भी वाजपेई द्वारा खुलेआम अवैध निर्माण किया जा रहा है विचारने योग्य बात यहाँ है की पार्षद कार्यलय के बगल ही बिना किसी के संरक्षण के यह अवैध निर्माण कैसे हो गया साथ ही शिकायत के उपरांत भी आज तक किसी तरहा की कोई कार्यवाही नहीं की गई

पूर्व मे मोहल्ला विकास समिति द्वारा छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सूबे के मंत्री शिव कुमार डहरिया और जिला कलेक्टर से इस अवैध निर्माण की लिखित में शिकायत की गई है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *