रायपुर,एमआईसी सदस्य सुन्दर लाल जोगी ने वार्ड 26 के तुलसीनगर में तुंहर पार्षद तुंहर दुवारी शिविर लगाकर जनसमस्याएं सुनीं,महिला दिवस के अवसर पर किये महिलाओं का सम्मान,
रायपुर,आज नगर पालिक निगम रायपुर के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अध्यक्ष सुन्दर लाल जोगी ने नगर निगम रायपुर के दानवीर भामाशाह वार्ड नम्बर 26 के तुलसीनगर अशोक किराना स्टोर्स के पास तुंहर पार्षद तुंहर दुवारी शिविर लगाकर सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, निराश्रित पेंशन, राशन कार्ड, परिवार सहायता से सम्बंधित जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं सम्बंधित निगम अधिकारियों को वार्डवासियों की समस्याओं का शीघ्र नियमानुकूल निदान जनहित में प्राथमिकता से करवाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया. इस दौरान एमआईसी सदस्य जोगी ने वार्ड के निवासियों को नए राशन कार्ड वितरित किये, राशन कार्ड में नाम जोड़ने,काटने की कार्यवाही हेतु आवेदन जमा करवाये, निराश्रित पेंशन एवं परिवार सहायता योजना से सम्बंधित आवेदन जमा करवाये. पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री जोगी ने शिविर में लोगों से जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं उनका यथासंभव निदान करवाने के प्रति वार्डवासियों को आश्वास्त किया.
वहीँ निगम एमआईसी सदस्य सुन्दरलाल जोगी ने दानवीर भामाशाह वार्ड की महिलाओं, महिला सफाई कामगारों को श्रीफल प्रदत्त कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दीं एवं उनके द्वारा वार्ड में समाजसेवा के क्षेत्र में कोरोना अवधि के दौरान दी गयी सेवाओं को सराहा।

