गुढि़यारी में नवनिर्मित महतारी चौंक के लिए विधायक विकास उपाध्याय ने आज भूमि पूजन किया

गुढि़यारी में नवनिर्मित महतारी चौंक के लिए विधायक विकास उपाध्याय ने आज भूमि पूजन किया

49.00 लाख रूपये से निर्मित यह चैंक पूरे क्षेत्र में नई भव्यता देगा – विकास उपाध्याय

रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय अपने क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले गुढि़यारी क्षेत्र में प्रमुख स्थान पर लंबे समय से आम जनता द्वारा की जा रही एक महत्वपूर्ण चौंक निर्मित करने को पूरा करते हुए आज इसकी भूमि पूजन किया जो महतारी चौंक के नाम से जाना जाएगा। आज साल के आखरी दिन इस महत्वपूर्ण मांग की भूमि पूजन के अवसर पर गुढि़यारी क्षेत्र के लोगों की उत्सुकता देखते ही बन रही थी, जहाँ विधायक विकास उपाध्याय की उपस्थिति में सैंकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए थे।

विधायक विकास उपाध्याय अपने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को लगातार नई-नई सौगातें दे रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों के जनता की मांग के अनुरूप चौंक-चैराहों को नये सिरे से व्यवस्थित कर उसे संवारने का काम किया जा रहा है। पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत गुढि़यारी क्षेत्र हर दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है, जहाँ हर वर्ग के लोग घने आबादी में रहते हैं और विधायक विकास उपाध्याय लगातार इस क्षेत्र में जनता की जरूरतों को पूरा करने लगे रहते हैं। पिछले तीन वर्षों में यह क्षेत्र विधायक विकास उपाध्याय के प्रयास से एक नये स्वरूप में दिखाई देता है। आज नालियों से लेकर साफ-सफाई एवं बिजली की समस्या को दूर किया जा चुका है। इस क्षेत्र में आवागमन के लिए रोड आज हर गली में देखते ही बनता है।

गुढि़यारी क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि गुढि़यारी ओव्हर ब्रिज से गोगांव जाने वाले रोड के बीच स्थित चैराहे को एक नये स्वरूप में विकसित किया जाए, जिसे विधायक विकास उपाध्याय ने गंभीरता से लेते हुए यहाँ स्थित चौंक को भव्यता देने वृहद् स्तर में विकसित किया जाए एवं शासन से उन्होंने इसके लिए 49.00 लाख रूपये की स्वीकृति लेकर महतारी चौंक के रूप में भव्य छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के साथ निर्मित करने आज वर्ष के आखरी दिन भूमि पूजन कर गुढ़ियारी क्षेत्र के लोगों को नई सौगात दे दी है। बताया जा रहा है कि इस महतारी चौंक को पूर्ण करने तीन माह का समय लगेगा और इसके निर्माण के पश्चात् यह क्षेत्र और भी भव्य स्वरूप लेगा। विधायक विकास उपाध्याय के भूमि पूजन के दौरान सैंकड़ों की संख्या में गुढि़यारी क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

प्रति,
श्रीमान् संपादक महोदय,
दैनिक ……………………
रायपुर (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *