आबकारी विभाग रायपुर की जबरदस्त कार्यवाही

*आबकारी विभाग रायपुर की जबरदस्त कार्यवाही

पचेड़ा में दिशा कालेज के सामने इनोवा कार M P54T0331 कीमत करीब 17 लाख तथा कार में भरी 46 पेटियों में 414 बल्क लीटर कीमत करीब 03 लाख मध्यप्रदेश की रॉयल स्टैग एवं गोवा ब्रांड शराब बरामद कुल बाजार मूल्य करीब20लाख रुपये

गैर जमानती प्रकरण धारा 34(2),59 क धारा36आबकारी अधिनियम* ।

सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक श्री ए. पी.त्रिपाठी सर के द्वारा दी गई निर्देश के तारतम्य में एवं कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार तथा उपायुक्त आबकारी ज़िला रायपुर श्री अनिमेष नेताम के मार्गदर्शन में
आज दिनांक 19/12/2021 को रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम पचेड़ा में दिशा कालेज के सामने विधान सभा की तरफ से आ रही टोयोटा इनोवा कार क्रमांक M. P. 54 T 0331को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी लेने पर वाहन चालक सौरभ सिंह भदौरिया पिता अरविंद सिंह भदौरिया उम्र 29 वर्ष निवाशी इमली टोला बुढ़ार जिला शहडोल मध्यप्रदेश निवाशी को 03 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की 27 लीटर एवं 43 पेटी गोवा स्परिट ऑफ स्मूथनेश 387 लीटर कुल- 414 बल्क लीटर शराब फ़ॉर सेल इन मध्यप्रदेश के साथ पकड़ कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34(2)59(क)36 के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया । प्रकरण को प्रकाश में लाने मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मति नीलम किरण सिंग,आबकारी उप निरीक्षक श्री पंकज कुजूर ,मुख्य आरक्षक श्री संतोष दुबे ,श्री पुरषोत्तम साकार के साथ विधान सभा पुलिस थाने के ASI श्री जोहन नाग आरक्षक श्री मुकेश चौहान साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *