गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर, गौड़ ब्राह्मण युवा मंडल, विप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, छत्तीसगढ़ पारीक समाज के संयुक्त तत्वधान से विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन
विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा,विधायक विकास उपाध्याय हुए शामिल शिविर में 750 से अधिक लोगों ने कराई अपनी जांच
जेसीआई मेडिकल संस्था के डॉ. जितेंद्र सराफ एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शिविर में दिए अपनी विशेष सेवाएं-डॉ. विकास पाठक
रायपुर/19 दिसम्बर 2021 गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर,गौड़ ब्राह्मण युवा मंडल, विप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, छत्तीसगढ़ पारीक समाज के संयुक्त तत्वाधान में आज मंगलम भवन समता कॉलोनी में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन कांग्रेस के प्रवक्ता एवं गौड़ ब्राह्मण के मीडिया प्रभारी डॉ विकास पाठक ने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की पूजा कर, दीप प्रज्वलित कर की गई स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत शिविर में समाज के 750 से अधिक लोगों ने कराया अपना स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य शिविर में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं विधायक विकास उपाध्याय हुए उपस्थित सत्यनारायण शर्मा ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी की पूजा कर स्वास्थ्य शिविर का किये निरीक्षण।
वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कराया अपना स्वास्थ्य परीक्षण बीपी चेक कर सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि कोरोना कार के चलते बहुत कुछ समाज को ,देश को नुकसान उठाना पड़ा कोरोना का काल के बाद कोरोना का पालन करते हुए समाज के द्वारा इस तरह का विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर समाज के हित में,देश के हित में बहुत सराहनीय पहल है उन्होंने जेसीआई मेडिकल के डॉक्टर जितेंद्र सराफ एवं डॉक्टरों की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि आप सब के सहयोग से इतना अच्छा कार्यक्रम हो रहा है मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है समाज से बढ़कर कुछ भी नहीं है विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि यह मेरा सौभाग्य है जो इसमें शामिल होने का मौका मिला विधायक विकास उपाध्याय ने समाज के लोगों की इस कार्य की सराहना करते हुए कहा इस तरह का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए वह स्वयं अपने विधानसभा में लगातार इसतरह के शिविर का आयोजन करेंगे करने की बात कही इससे गरीबों, स्लम क्षेत्र के लोगों को इसका फायदा मिल सके जेसीआई की मेडिकल टीम के डॉक्टर जितेंद्र सराफ एवं सभी ने अपनी अपनी सेवाएं दी है डॉ विकास पाठक ने कहा कि आज के विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ब्लड टेस्ट,हड्डी रोग विशेषज्ञ,कान नाक गला रोग विशेषज्ञ,आंखों के विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेषज्ञ,पीडियाट्रिक्स,त्वचा के विशेषज्ञ,छाती,स्वास्थ, दमा के विशेषज्ञ,कार्डियोलॉजिस्ट, आयुर्वेदिक,होम्योपैथिक, प्राकृतिक,वैकल्पिक चिकित्सकों ने अपनी विशेष सेवाएं दी सभी ने मरीजों को तकलीफों को ध्यान से सुना एवं उनकी समस्या का निराकरण कर उचित सलाह दिए आज के इस कार्यक्रम में गौड़ ब्राह्मण संस्था रायपुर, गौड़ ब्राह्मण युवा मंडल, छत्तीसगढ़ विप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, छत्तीसगढ़ पारीक समाज के संयुक्त तत्वाधान में किया गया जिसमें समाज के वरिष्ठ एवं समाज के सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित हुए एवं सभी ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और इस कार्य की सराहना किये।
भवदीय,
डॉ. विकास पाठक
प्रवक्ता काँग्रेस
पश्चिम विधानसभा
मीडिया प्रभारी
गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर
मो.9300291891

