पिता की हत्या कर फरार पुत्र को किया गया गिरफ्तार आरोपी से घटना में प्रयुक्त डण्डा जप्त।

प्रेस विज्ञप्ति
थाना बालकोनगर -दिनांक 10.12.2021

➡️ पिता की हत्या कर फरार पुत्र को किया गया गिरफ्तार।

➡️ आरोपी से घटना में प्रयुक्त डण्डा जप्त।

➡️ नाम आरोपी:- सीताराम उर्फ पकलू बंजोर पिता बेदराम बंजारे पता – परसाभाठा बालको जिला कोरबा छ0ग0

                 *दिनांक 09/12/2021 को किरतीला देवी उम्र 70 वर्ष निवासी परसाभाटा थाना उपस्थित आकर सूचना दी कि उनका नाती  सीताराम बंजारे उर्फ पकलू पिता बेदराम बंजारे के द्वारा अपने पिता बेदराम बंजारे से पैसे मांगने को लेकर वादविवाद हुआ। पिता के द्वारा पैसा देने से  मना करने पर नाती सीताराम के द्वारा आवेश में आकर अपने पिता को लात घुसा व डंडे से मार-मार कर हत्या कर दिया है , कि सूचना पर थाना बालकोनगर में अपराध क्रमांक 640/2021 धारा 302 भादवि कायम कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।*

                           *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराज पटेल के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने का निर्देश प्राप्त हुआ। जिसपर श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में आरोपी को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी के हमराह सउनि भागीरथी चैधरी, राजेन्द्र राठौर, प्र0आर0 कुलदीप तिवारी आर. उमेश दुबे का टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया। मुखबिर से ज्ञात हुआ कि  आरोपी सीताराम जिला अस्पताल कोरबा की तरफ देखा गया है। इस सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *