कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे और ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा की उपस्तिथि में कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
बीरगांव निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों ने एक साथ कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया।इस दौरान बिरगांव चुनाव के पर्यवेक्षक श्री मोतीलाल देवांगन जी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और रायपुर जिला प्रभारी श्री राजेंद्र साहू जी रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री उधोराम वर्मा जी और रायपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा जी उपस्थित रहे।
नामांकन दाखिले से पूर्व सभी प्रत्याशी बुधवारी बाजार में एकत्रित हुए जहां सभी 40 वार्डों के प्रत्याशी गाजे बाजे के साथ शामिल हुए इस दौरान बुधवारी बाजार में एकत्रित लगभग 7000 से अधिक जनसमूह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे जी ने राज्य सरकार में आमजन को हर कार्य में आसानी हुई है। बिजली बिल हाफ,पट्टा वितरण और किसान न्याय योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बीरगांव के सर्वगीण विकास हेतु अपना पूरा योगदान देने का वादा किया।
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी ने बिरगांव के विकास कार्यों का वर्णन करते हुए 104 करोड़ का जलवर्धन योजना,नवीन कालेज भवन का निर्माण,नवीन मंगल भवन का निर्माण,रावांभाटा में स्टेडियम का निर्माण,क्षेत्र के सभी तालाबों का सौंदर्य करण कार्य,नवीन उद्यानों के निर्माण,सभी शमशान के सौंदर्य करण तथा पट्टा वितरण कार्यों का विवरण जनता को दिया।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक था।सभी कार्यकर्ता बिरगांव नगर निगम के आगामी चुनाव में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को चुनाव जीताने व कांग्रेस का महापौर बनवाने हेतु दृढ़ संकल्पित दिखे।

