बिरगांव/ 3 दिसंबर 2021। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मियां प्रारंभ हो गई हैं, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अब ताल ठोक कर मैदान में उतर चुकी है इसी तारतम्य में आज बिरगांव नगर पालिका निगम में कांग्रेस पार्टी के पार्षद प्रत्याशीयों ने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री रवींद्र चौबे जी, रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी, , मोतीलाल देवांगन जी, राजेन्द्र साहू जी, ऊधोराम जी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा,आरडीए उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर,पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे,सहदेव ब्यवहार,आशीष दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल किया।
इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए रविंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में बेहतर काम कर रही है और निश्चित ही रायपुर ग्रामीण के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा जी की सक्रियता और उनके कामों के बलबूते यह बिरगांव में कांग्रेस का परचम लहरायेंगे।
रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि बिरगांव नगर निगम चुनाव में कांग्रेस अपना परचम निश्चित ही फहराएगी, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के फैसले और उसकी नीतियां जनहितकारी है और जनता में स्वीकार्य है इसका फायदा हमें आगामी नगरीय निकाय चुनावों में अवश्य देखने मिलेगा।
बिरगॉव में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मियां प्रारंभ

