जलालाबाद में सामाजिक संस्था श्री श्री कात्यानी के द्वारा निर्धनों को बांटे गए कंबल

जलालाबाद में सामाजिक संस्था श्री श्री कात्यानी के द्वारा निर्धनों को बांटे गए कंबल।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जिशान काजमी।
जलालाबाद,शामली, उत्तर प्रदेश।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा जलालाबाद में श्री श्री कात्यायनी सामाजिक संस्था द्वारा कस्बे के निर्धन गरीब पात्र लोगों को संस्था द्वारा कंबल वितरित किए गए।
कस्बे के समाज सेवी/ज्योतिषाचार्य श्री मुकेश शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक संस्था, श्री श्री कात्यायनी जनहित कंबल वितरित करने का अनेक स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कस्बे के जैन मंदिर ,गौशाला, ज्योतिषाचार्य श्री मुकेश शास्त्री जी के प्रतिष्ठान एवं आदि स्थानों पर कंबल वितरण का आयोजन किया गया ।कंबल प्राप्त करने वाले निर्धन लोगों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सर्दी के चलते कंबल का वितरण किया जाना हमारे लिए बड़ा ही लाभदायक है।इस अवसर पर अमरीश शंकर जी भागवत श्रवण जी दिगंबर जैन प्रबंध समिति के मंत्री सुशील जैन प्रमुख समाज सेवी एवं ज्योतिषाचार्य डॉ मुकेश शास्त्री, स्वामी किशोरी शरण जी महाराज स्वामी बाल चंद्र जी महाराज आदि के सानिध्य में दर्जनों महिला एवं पुरुषों को कंबल वितरित किए ।
मुकेश शास्त्री जी ने बताया कि श्री श्री कात्यायनी संस्था मनुष्य एवं पशु ,पक्षियों ,गौ माता आदि की सेवा किए जाने को लेकर अति गंभीर रहती है समय-समय पर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *