श्री दुर्गा मंदिर लिली चौक में मनाया गया साओ मंगल।
परम पूज्य श्री गुरु जीवतपुरी गोस्वामी, श्री दुर्गा मंदिर लिली चौक मे साओ मंगल की शुरुआत सुबह 10बजे सतगुरु बाबा किशनपुरी गोस्वामी जी के दुग्धाभिषेक से किया गया तत्पश्चात श्री सत्यनारायण कथा,हवन,पूजा एवं प्रसाद वितरण किया गया। रात्रि 8बजे से भजन कीर्तन के बाद भंडारा भी किया गया था। हर महीने के पहले मंगलवार को साओ मंगल बडे धूम धाम से मनाया जाता है।यह जानकारी मंदिर के सेवादारी विशाल कुकरेजा ने दी।

