छठ के पावन पर्व के अवसर विधायक विकास उपाध्याय करवा रहे हैं सभी तालाब की साफ सफाई…

छठ के पावन पर्व के अवसर विधायक विकास उपाध्याय करवा रहे हैं सभी तालाब की साफ सफाई…

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विधायक विकास उपाध्याय जनता की आस्थाओं का ख्याल रखते हुए छठ पर्व पर विधानसभा क्षेत्र सभी तालाबों की साफ सफाई करवा रहे हैं और साथ ही निगम के अधिकारियों को साफ सफाई और स्वच्छता का खास तौर पर ध्यान देने का सख्त निर्देश भी दिया है।

इस वर्ष छठ पूजा के त्योहार में जहाँ एक ओर बाजारों में भीड़ और जनता में उत्साह का माहौल है उसी ओर नेता भी अपनी जनता की धार्मिक भावनाओं को ख्याल में रखते हुए अपने अपने तरीके से बधाई दे रहे है

रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय जी भी अपने क्षेत्र के सभी तालाबो की साफ सफाई करवा रहे है चूँकि कार्यक्रम शाम और सुबह का होता है उसको देखते हुए पर्याप्त लाइटिंग ( उजाले ) की भी व्यवस्था विधायक जी करा रहे है

रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय जी अपने क्षेत्र के सभी सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमो में अपनी उपस्थिति देते ही है फिर वो चाहे बैनर पोस्टर के माध्यम से हो, या फिर खुद कार्यक्रम में शामिल हो कर जनता के बीच अपनी खुशी दर्शाते ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *