थाना उरगा पुलिस के द्वारा डेढ़ वर्ष से फरार बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार

**थाना उरगा पुलिस के द्वारा डेढ़ वर्ष से फरार बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार **

**थाना उरगा जिला कोरबा छत्तीसगढ़ अपराध क्रमांक 384/2020 धारा 363 366 376 ipc 4 . 6 पास्को एक्ट नाम आरोपी सूरज सोनवानी पिता श्री कृपाराम सोनवानी उम्र 22 वर्ष सा. जाजंग थाना शक्ति जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ **

श्रीमान भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा महिलाओं पर घटित अपराध पर त्वरित करने के निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी उरगा विजय चेलक के नेतृत्व में आज दिनांक 06/08/2021 को उरगा पुलिस द्वारा डेढ़ वर्षो से फरार बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
दिनांक 23/11/2020 को थाना उरगा क्षेत्र के प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28/01/2020 को इनकी नाबालिग पुत्री को ग्राम जाजंग निवासी सूरज सोनवानी बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया है और इसके साथ बलात्कार किया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना की गई आरोपी घटना घटित कर फरार होकर कभी पंजाब कभी हरियाणा उत्तर प्रदेश में पुलिस को चकमा देकर भागा भागा फिर रहा था कि आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबिर लगाए गए थे मुखबीर से आज सूचना मिली की आरोपी पंजाब से अपने घर चोरी छुपे जाजंन आया हुआ है कि मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी सूरज सतनामी को उसके निवास जाजंग से उरगा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिससे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

             उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उरगा विजय चेलक के नेतृत्व में asi राकेश गुप्ता आरक्षक 627 भीष्म नारंग आरक्षक 360 तस्लीम आरिफ की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *