सरगुजा: खनिज विभाग के कर्मचारियों द्वारा अवैध रूप से वसूले गए रकम के बंटवारे का विडिओ वायरल हुआ है। जिसके बाद कलेक्टर संजीव कुमार झा ने तुरंत ममाले को संज्ञान लेते हुए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सहायक ग्रेड – 2 नीता मेहता, कम्प्यूटर आपरेटर सुषमा नागवंशी व वाहन चालक संदीप नायक द्वारा कार्यालयीन समय में वाहन मालिकों से अवैध राशि की वसूली व हिस्से बंटवारे से संबंधित वीडियो क्लिप जारी होना पाया गया है।
यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने से दंडनीय होने के कारण उपर्युक्त तीनो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय सरगुजा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगीदरअसल इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो देर शाम सामने आया था जिसमें एक कार्यालय में खड़े कुछ लोगों के सामने महिला कर्मचारी द्वारा मोबाइल से बारी-बारी से दो लोगों से मोबाइल का स्पीकर चालू कर बात किया गया था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कलेक्टर संजीव झा ने जांच कराई तो स्पष्ट हुआ कि वीडियो उप संचालक खनिज कार्यालय है।
अवैध तरीके से वसूल की गई रकम का हिस्सा नहीं मिलने के कारण वहां पदस्थ महिला कर्मचारी मोबाइल से पूछताछ कर रही थी। जांच के बाद कलेक्टर संजीव झा ने तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
खनिज विभाग के तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबित की गाज, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त, मिलीभगत कर वाहन मालिकों से किया करते थे अवैध वसूली

